Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

कोरोना से जंग:अब पंजाब में भी सख्ती, पब्लिक प्लेस पर मास्क न पहनने पर होगा 500 रुपए का जुर्माना

Updated on Saturday, May 30, 2020 11:36 AM IST

 
 
चंडीगढ़। हरियाणा के बाद अब पंजाब ने भी लॉक डाऊन के दौरान नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया है। अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 500 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। यह फैसला कोविड-19 के सिलसिले में जारी केंद्र की गाइड लाइंस के संबंध मेें पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। मंत्री ने पूरे प्रदेश में गाइड लाइंस के उल्लंघन से जुड़े मामलों की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए कहा कि पंजाब को कोरोना महामारी के पंजे से सुरक्षित रखने के लिए जुर्मानों में वृद्धि करने और ज्यादा सख्त बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस बीमारी को और फैलने से रोकने के लिए चौबीस घंटे काम कर रही है और इसलिए कोविड-19 के मरीज़ों की रिकवरी में पंजाब देश का अग्रणी राज्य बन गया है, जो कि 91 प्रतिशत है।
पंजाब में अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 500 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। घरेलू क्वारंटीन के निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए 2,000 रुपए, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के लिए 500 रुपए, दुकानों/ व्यापारिक स्थान के मालिक द्वारा देह से दूरी के नियम का उल्लंघन करने के लिए 2000 रुपए, बसों के मालिकों द्वारा देह से दूरी के नियम का उल्लंघन करने पर 3000 रुपए, कारों पर जुर्माना 2000 रुपए और ऑटो रिक्शा/ दोपहिया वाहन के लिए 500 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बीडीपीओ, नायब तहसीलदार और डिप्टी कमिश्नरों द्वारा अधिकृत कोई भी अधिकारी महामारी रोग अधिनियम, 1897 की धाराओं के अंतर्गत जुर्माने लगा सकेंगे। यदि उल्लंघन करने वाले द्वारा जुर्माना नहीं दिया जाता तो उसके विरुद्ध महामारी रोग अधिनियम, 1897 के नियम के अनुसार आइपीसी की धारा 188 के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

 

 
Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X