Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

भाखड़ा डैम पर सीआईएसएफ की तैनाती के विरोध में प्रस्ताव पारित

Updated on Friday, July 11, 2025 20:05 PM IST

 

चंडीगढ़। केंद्र सरकार द्वारा भाखड़ा डैम की सुरक्षा में सीआईएसएफ को तैनात किए जाने के विरोध पंजाब विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया। अब इस मुद्दे को लेकर पंजाब सरकार केंद्र सरकार के समक्ष मामला उठाएगी और मांग करेगी कि सीआईएसएफ की तैनाती का फैसला वापस लिया जाए। पंजाब सरकार ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित रणजीत सागर डैम व शाहपुर कंडी डैम की सुरक्षा पंजाब पुलिस द्वारा की जा रही है। ऐसे में भाखड़ा डैम की सुरक्षा करने में पंजाब पुलिस पूरी तरह से सक्षम है।

पंजाब विधानसभा में कांग्रेस ने पूछा सचिवालय से क्यों नहीं हटाते सीआईएसएफ

सीआईएसएफ की तैनाती से हर साल पड़ेगा 49 करोड़ का बोझ

पंजाब सरकार ने केंद्र के 104 करोड़ रोके

पंजाब विधानसभा में जल एवं भू-विज्ञान मंत्री बीरेंद्र गोयल ने सीआईएसएफ की तैनाती के विरोध प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से 27 मई व चार जुलाई को बीबीएमबी को पत्र लिखकर इस बारे में विरोध दर्ज करवाया जा चुका है। गोयल ने कहा कि पिछले 70 साल से पंजाब पुलिस डैम की सुरक्षा कर रही है और आजतक कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार के समय में 6 दिसंबर 2021 को प्रस्ताव पारित करके केंद्र को सीआईएसएफ की तैनाती की मंजूरी दी थी। सीआईएसएफ की तैनाती से पंजाब सरकार पर हर साल 49.32 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने इस प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा कि पंजाब ने केंद्र को दिए जाने वाले 104 करोड़ रुपये की अदायगी रोक दी है।

इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि सीआईएसएफ का भाखड़ा डैम पर तैनाती के लिए विरोध किया जा रहा है लेकिन चंडीगढ़ सचिवालय में जहां समूची सरकार बैठती है वहां सीआईएसएफ को क्यों तैनात किया गया है। यहां से भी सीआईएसएफ को हटाया जाए। बाजवा ने सीमावर्ती क्षेत्रों में बीएसएफ की तैनाती बढ़ाने का मुद्दा भी सदन में उठाया। अकाली दल के बागी विधायक मनप्रीत इयाली ने पंजाब डैम सेफ्टी एक्ट बनाने की मांग करते हुए सरकार के प्रस्ताव का समर्थन किया। इस मुद्दे पर बोलते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा में कहा कि पंजाब पुलिस पूरी तरह काबिल और सक्षम है, जो डैमों की सुरक्षा भी खुद कर सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे में सीआईएसएफ की तैनाती हटाने संबंधी प्रस्ताव पास किया जाना चाहिए। बीएसएफएफ का जब दायर बड़ा हुआ तो उस समय सीएम चरणजीत सिंह चन्नी थे। उस समय वह भी आल पार्टी मीटिंग में शामिल हुए थे। काफी देर चर्चा के बाद सदन में भाखड़ा डैम पर सीआईएसएफ की तैनाती के विरोध में प्रस्ताव पारित कर दिया। प्रस्ताव में कहा गया कि पंजाब सरकार केंद्र को किसी तरह की अदायगी नहीं की जाएगी। पंजाब सरकार इस संबंध में केंद्र के साथ भी मुलाकात करेगी।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X