भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने केन्द्रीय बजट 2025-26 को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि ये बजट आत्मनिर्भर भारत व विकसित भारत की दिशा में एक मज़बूत कदम है और ये बजट सभी वर्गों की आकांक्षाओं को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा। बडौली ने कहा कि इस सर्वसमावेशी बजट में देश के आगामी 25 वर्षों की विकास यात्रा को गति देने के लिए बुनियादी ढाँचे, डिजिटल अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रक्षा, रोज़गार सृजन जैसे सभी क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है।