Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

चेयर कर रही चिलिंग प्लांट का काम

Updated on Tuesday, March 11, 2025 18:43 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा विधान सभा के बजट सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को विस अध्यक्ष की चेयर चिलिंग प्लांट की भूमिका में नजर आई। प्रश्नकाल की समाप्ति पर विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मिल्क प्लांट की चिलिंग यूनिट का उदाहरण देते हुए सभी सदस्यों से अनुशासन बनाए रखने तथा सिर्फ और सिर्फ चेयर को संबोधित करने की अपील की।

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि एक बार किसी मिल्क प्लांट के दौरे के दौरान उन्हें बताया गया कि दूध को उबालने के बाद चिलिंग प्लांट में ठंडा किया जाता है। उसके बाद ही उसे पैक किया जाता है। इस तथ्य को सदन से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि अगर सदस्य आपस में बात करते हैं इससे सदन में गर्मी बढ़ती है और कभी-कभी यह सदन की मर्यादा के खिलाफ मोड़ ले जाती है। ऐसी परिस्थितियों में चेयर का एक चिलिंग प्लांट जैसा काम हो जाता है। जो सदस्य चेयर के माध्यम से बात रखेंगे वह बात आगे जाने से पहले ठण्डी हो जाएगी। इसलिए सभी सदस्य चेयर के माध्यम से बात रखें और व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचें।

विधान सभा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से किया अनुशासन बनाए रखने का आह्वान

इसके साथ ही विस अध्यक्ष ने बताया कि कार्य सलाहकार समिति की बैठक में माननीय राज्यपाल महोदय के अभिभाषण पर चर्चा के लिए 10 घण्टे और 30 मिनट का समय तय हुआ है। उसके मुताबिक अभिभाषण पर बोलने के लिए हर सदस्य को 7 मिनट का समय मिलेगा। यह भी एक व्यवस्था रहेगी कि अगर कोई माननीय सदस्य माननीय राज्यपाल महोदय के अभिभाषण पर अपनी बात रखने से वंचित रह जाएगा तो उसको बजट पर चर्चा के समय प्राथमिकता दी जाएगी।

सभी सदस्य समय की सीमा का भी ध्यान रखें, ताकि शून्य काल में ज्यादा से ज्यादा सदस्य अपनी बात रख सकें। इसके अंदर कोई व्यवधान पैदा न हो और आपस में बहस करने से बचें। जिस सदस्य ने भी अपनी बात रखनी है वह सीधा चेयर को सम्बोधित करें।

Readers' Comments
Ramesh Kumar Saxena 4/11/2024 10:17:08 PM

The Modi appointed Governors are not allowing the elected public representatives/ governments, to work freely and behaving like Viceroy from colonial regime. Rather they tend to misbehave them as guessed from reports. It is unconstitutional and against the acceptable principals of governance.

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X