Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विधानसभा में फिर उठा, असंध को जिला बनाने का मुद्दा

Updated on Wednesday, March 19, 2025 10:38 AM IST

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के शून्यकाल में माननीयों ने जनहितैषी मुद्दों को उठाते हुए सरकार को घेरते हुए अनदेखी का आरोप लगाया। शून्यकाल के दौरान सड़कों की बदहाल स्थिति, पार्कों में अव्यवस्था का आलम, प्रदेश में बढ़ता नशा, किसानों पर दर्ज केसों को वापस लेने और घग्गर से बढ़ रहे कैंसर को रोकने के लिए कैनाल बेस पानी की व्यवस्था का मुद्दा उठा।

असंध विधायक योगेंद्र राणा ने लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने एवं प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से असंध हल्के को जिला घोषित किए जाने की मांग को फिर दोहराया। उन्होंने सरकार का ध्यान असंध के विकास और जनता की मूलभूत सुविधाओं की ओर आकर्षित करते हुए विभिन्न योजनाओं के लिए आवश्यक बजट और नीतिगत निर्णय लेने की अपील की। योगेन्द्र राणा ने करनाल-जींद रोड और कोहंड-असंध रोड को फोरलेन बनाने की मांग करते हुए कहा कि इससे यातायात की सुविधा बेहतर होगी और क्षेत्र का आर्थिक विकास हो सकेगा। उन्होंने असंध में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना की मांग की जिससे दुर्घटनाओं और आपातकालीन चिकित्सा मामलों में त्वरित उपचार मिल सके। विधायक योगेन्द्र राणा ने युवाओं में खेलों को आगे बढ़ाने के लिए गांव दादूपुर में शूटिंग रेंज बनाई  जाने की मांग को भी रखा।

असंध विधायक योगेंद्र राणा ने उठाई मांग, शून्यकाल में माननीयों ने उठाए जनहितैषी मुद्दे

सोहना से भाजपा विधायक तेजपाल तंवर ने पीने के पानी का समाधान करने और सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया। बहादुरगढ़ से निर्दलीय विधायक राजेश जून ने स्कूलों में व्यवस्था सुधारने का मुद्दा उठाया। पानीपत शहरी से भाजपा विधायक प्रमोद विज ने कांट्रैक्टरों द्वारा श्रमिकों के शोषण का मुद्दा उठाते हुए निर्धारित की गई सात तारीख को वेतन न देने का मुद्दा उठाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने शून्यकाल के दौरान सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा का नाम लिए बना निशाना साधा कि पिछली बार उनका समय निकल गया था और अभी भी वही स्थिति है। गौतम ने कुंवारों की पेंशन पर अंसतुष्टि जताते हुए एचकेआरएन के जरिये नौकरी देने की मांग की। साथ ही उन्होंने मिलावटियों को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए कहा कि दूध में मिलावट, घी में मिलावट, दवाइयां में मिलावट, बीज में मिलावट ऐसी कोई वस्तु नहीं बची है, जिसमें मिलावट न हो।

करनाल से भाजपा विधायक जगमोहन आनंद ने सिविल अस्पताल की बिल्डिंग का जल्द निर्माण करने और करनाल एयरपोर्ट के नवीनीकरण की मांग की। शहर की 26 कालोनियों को नियमित करना का मुद्दा उठाया।

टोहाना से कांग्रेस विधायक परमीवर सिंह ने घग्गर नदी के किनारे बसे गांवों में कैनाल बेस पानी की व्यवस्था करने का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि लोगों को कैंसर से बचाने के लिए कैनाल बेस पानी की व्यवस्था जरूरी है। परमवीर सिंह ने किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज हुए मुकदमे वापस लेने की मांग की। साथ ही उन्होंने वर्ष 2023 में आई बाढ़ का मुआवजा लेने के लिए किसानों द्वारा दिए गए धरने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार किसान हितैषी होने का दावा करती है, लेकिन किसानों को अपना मुआवजा लेने के लिए धरना देने पर मजबूर होना पड़ता है। वहीं उन्होंने शैलरों द्वारा किसानों को धान पर एमएसपी नहीं देने का मुद्दा उठाते हुए जांच की मांग की।

बलराम दांगी ने बढ़ते नशे पर जताई चिंता

महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी ने बढ़ते नशे पर चिंता जताते हुए कहा कि महम में बनाया गया स्टेडियम आज बदहाल स्थिति में है और वह नशेड़ियों का अड्‌डा बना हुआ है। उसका जीर्णोद्धार करवाकर खेलों की सुविधाएं मुहैया करवाई जानी चाहिए। बलराम ने बस अड्डे और सड़कों की बदहाली का मुद्दा उठाया। वहीं रतिया से कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह ने खेतों के खालों को पक्का करने और नहरी पानी की व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की। रतिया शहर में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने और मंडी को शहर से बाहर शिफ्ट करने का मुद्दा उठाया।

झज्जर के साथ की जा रही है अनदेखी

झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने सरकार पर झज्जर की अनदेखी का आरोप लगाया। भुक्कल ने कहा कि झज्जर एनसीआर का हिस्सा है, यहां बड़े-बड़े औद्योगिक संस्थान है, लेकिन विकास की दृष्टि से पिछड़ा हुआ है। झज्जर सरकार की उपेक्षा का दंश झेल रहा है। शहर में सड़कों से लेकर सेक्टरों, सड़क, सफाई और पीने के पानी से लेकर पार्कों की बदहाल स्थिति है। पार्कों में न तो सफाई व्यवस्था है और न ही उनके सुंदरीकरण को लेकर कोई कदम उठाए जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X