Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

असंध को मिले जिले का दर्जा, विधायक योगेंद्र राणा की मांग

Updated on Tuesday, March 18, 2025 18:26 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने अपने हल्के असंध में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने एवं प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से असंध हल्के को जिला घोषित किए जाने की मांग को फिर दोहराया। विधायक योगेन्द्र राणा ने असंध हल्के के विकास के लिए मांगों को सदन में प्रस्तुत किया। उन्होंने सरकार का ध्यान असंध के विकास और जनता की मूलभूत सुविधाओं की ओर आकर्षित करते हुए विभिन्न योजनाओं के लिए आवश्यक बजट और नीतिगत निर्णय लेने की अपील की।

इस मौके पर विधायक योगेन्द्र राणा ने करनाल-जींद रोड और कोहंड-असंध रोड को फोरलेन बनाने की मांग करते हुए कहा कि इससे यातायात की सुविधा बेहतर होगी और क्षेत्र का आर्थिक विकास हो सकेगा।

विधानसभा उठाया मुद्दा ,उद्योगों की स्थापना के लिए सरकार जारी करे पैकेज

उन्होंने असंध में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना की मांग की जिससे दुर्घटनाओं और आपातकालीन चिकित्सा मामलों में त्वरित उपचार मिल सके। विधायक योगेन्द्र राणा ने युवाओं में खेलों को आगे बढ़ाने के लिए गांव दादूपुर में शूटिंग रेंज बनाई  जाने की मांग को भी रखा। हमारा हरियाणा ओलिंपिक में सबसे ज्यादा मेडल लेकर आता है।

असंध में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सेक्टर विकसित करने की मांग करते हुए योगेंद्र राणा ने कहा कि यह क्षेत्र करनाल, जींद और कैथल से 45 किमी की दूरी पर स्थित है और यहां शहरीकरण की आवश्यकता है एवं असंध को औद्योगिक क्षेत्र घोषित किया जाए क्योंकि इस क्षेत्र से 152-D एक्सप्रेसवे और दिल्ली-कटरा हाईवे गुजरता है, जिससे उद्योगों के लिए यह एक उपयुक्त स्थान बन सकता है।

असंध में महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूह प्रशिक्षण केंद्र खोला जाए, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। असंध विधानसभा में पशु रोग निदान प्रयोगशाला स्थापित की जाए, जिससे पशुपालकों को अपने पशुओं के लिए समय पर सही इलाज मिल सके।

असंध सब्जी मंडी को उचित स्थान पर शिफ्ट किया जाए, जिससे व्यापारियों और किसानों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। विधायक योगेन्द्र राणा ने राहड़ा, मुनक और अरडाना गांवों के विकास के लिए इनको महाग्राम योजना में शामिल करने की मांग की ताकि इन गांवों का तेजी से विकास हो सके। नए अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के रखरखाव के लिए अलग बजट प्रावधान किया जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सके।

विधायक ने कहा कि असंध बायपास का सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाए, ताकि नगर का विकास बेहतर तरीके से हो सके। गांव गंगा टेहड़ी, पोपड़ा और झिमरी खेड़ा में पीने योग्य पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, क्योंकि यहां का पानी पीने योग्य नहीं है।इन गांवों में पीने योग्य पानी की सुविधा देने के लिए नहरी पानी दिया जाए जिसके लिए कैनाल बेस्ड स्कीम बनाई जाए ताकि इन गांवों को नहरी पानी की सुविधा मिल सके। विधायक योगेंद्र राणा ने सरकार से इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की और कहा कि ये सभी मांगें क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उठाई गई हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार इन पर शीघ्र कार्यवाही करेगी।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X