Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

जनता के बढ़ते भरोसे की बदौलत प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार: डॉ अरविंद शर्मा

Updated on Wednesday, March 12, 2025 18:09 PM IST

चंडीगढ़। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने शहरी निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनहितैषी नीतियों व जनता-जनार्दन के लगातार बढ़ रहे भरोसे को दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव क्षेत्र में जन-जन तक पार्टी नीतियों व संकल्प पत्र के माध्यम से बनाए माहौल से आज प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है।

आज यहां निकाय चुनाव परिणाम पर जारी प्रतिक्रिया में सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि लोकसभा, विधानसभा चुनाव के बाद लगातार तीसरे चुनाव में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में निगम, परिषद, पालिका चुनाव के परिणाम यह दर्शा रहे हैं कि जनता का भरोसा केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर निरन्तर मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की अगुवाई में निकाय चुनाव में 10 में से 9 नगर निगमों में भाजपा के मेयर बनना व अधिकांश भाजपा पार्षद प्रत्याशियों का बड़े अंतर से जीत ने विरोधियों के हौंसले पस्त कर दिए हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि इस चुनाव में दिल्ली की तरह कांग्रेस जीरो पर सिमट गई है। इससे स्पष्ट हो रहा कि जनता ने उनकी भ्रष्टाचार व घोटालों की नीतियों को करारा जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता द्वारा आमजन को ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने से उनके इलाके को मिलने वाले लाभ के बारे में जागरूक किए जाने से प्रदेश के हर कोने में भाजपा को बड़े अंतर से जीत मिली है। उन्होंने भरोसा दिया कि अब सभी निगमों व पालिकाओं में तिगुनी रफ्तार से विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X