Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पहली अप्रैल से शुरू होंगे 9वीं कक्षा में दाखिले, 11वीं में मिलेगा प्रोविजनल प्रवेश

Updated on Wednesday, March 19, 2025 10:38 AM IST

चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दाखिले की कवायद शुरू कर दी है। सेकेंडरी कक्षाओं में 9वीं और 11वीं में पहली अप्रैल से दाखिले शुरू होंगे। सेकेंडरी शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दाखिले को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। कक्षा 9वीं में सामान्य दाखिला प्रक्रिया पहली अप्रैल से शुरू होगी, जोकि 30 अप्रैल तक चलेगी। हालांकि संस्था के मुखिया की अनुमति द्वारा बिना विलंब शुल्क दाखिले पहली मई से 16 मई तक होंगे, यानी जो विद्यार्थी 30 अप्रैल तक दाखिला लेने से चूक गए हैं उन्हें आगामी 15 दिन बिना विलंब शुल्क के दाखिला लेने का मौका दिया जाएगा। इसके साथ ही संस्था के मुखिया द्वारा संबंधित खंड अधिकारी से अनुमति प्राप्त करने के बाद 17 मई से 31 मई तक भी बिना विलंब शुल्क के दाखिले किए जाएंगे। शिक्षा विभाग का ज्यादा फोकस 9वीं कक्षा के दाखिलों पर है, जिसकी दाखिला प्रक्रिया दो महीने चलेगी।

0वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद 10 दिनों तक होंगे सामान्य दाखिले

कक्षा 11वीं में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पहली अप्रैल से प्रोविजनल आधार पर दाखिला शुरू किए जाएंगे। हालांकि सामान्य दाखिला प्रक्रिया बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम के 10 दिनों की अवधि के भीतर पूरी की जाएगी। संस्था के मुखिया की अनुमति द्वारा बिना विलंब शुल्क के अगले 10 विद्यालय दिवसों तक दाखिले होंगे। इस अवधि के दौरान यदि कोई विद्यार्थी दाखिला लेने से छूट गया है तो संबंधित स्कूल या संस्था मुखिया जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमत प्राप्त करने के बाद आगामी 10 दिन बिना विलंब शुल्क के दाखिले कर सकेगा। जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति अवधि समाप्त होने के बाद दाखिला लेने के लिए सेकेंडरी शिक्षा निदेशक की अनुमति लेनी होगी, उसके बाद ही 11वीं कक्षा में प्रवेश मिल पाएगा।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X