Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा में इन टीचर्स की होगी भर्ती, सीएम सैनी ने सदन में कही ये बात

Updated on Thursday, March 13, 2025 19:44 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य के सभी राजकीय प्राथमिक तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में नियमित शिक्षकों के अलावा, अतिथि और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से तथा आंतरिक व्यवस्था के तहत अध्यापक कार्यरत हैं।

मुख्यमंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि एम.आई.एस. पोर्टल के माध्यम से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर राजकीय महाविद्यालयों में 7,986 स्वीकृत पद हैं। इनमें से 5,422 पदों पर लेक्चरर कार्यरत हैं। विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर के ग्रुप-बी के 2,424 पदों को भरने की प्रक्रिया हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा जारी है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि कहा कि विपक्ष द्वारा लगाया गया यह आरोप बिल्कुल निराधार है कि हरियाणा के 294 स्कूलों में एक भी विद्यार्थी नहीं है। केवल 28 ऐसे स्कूल है, जिनमें एक भी विद्यार्थी नहीं है। इन सभी 28 स्कूलों के अध्यापकों का समायोजन अन्य विद्यालयों में कर दिया गया है।  

उन्होंने कहा कि नूंह जिले के छात्रों की गुणवत्तापूर्वक शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए 30 अप्रैल, 2012 को अलग से मेवात काडर बनाया गया था। सारे खाली पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। पी.आर.टी. के 1,456 पदों को भरने हेतु 9 अगस्त, 2024 को मांग पत्र हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भेजा जा चुका है। इसके अलावा, पी.जी.टी. के विभिन्न विषयों के 360 रिक्त पदों को भरने के लिए जुलाई, 2024 में मांग-पत्र हरियाणा लोक सेवा आयोग को भेजा जा चुका है। इसमें से 59 पदों पर अनुशंसा प्राप्त हो चुकी है और थोड़े दिनों में ज्वाइनिंग हो जाएगी। शेष पदों को भी जल्द ही भर लिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X