Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हिसार एयरपोर्ट के संचालन के लिए मिला लाइसेंस

Updated on Saturday, March 15, 2025 20:39 PM IST

चंडीगढ़ | हिसार एयरपोर्ट के संचालन के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) से लाइसेंस प्राप्त हो गया है। यह उपलब्धि हरियाणा के नागरिकों के लिए गर्व का विषय है। नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिसार एयरपोर्ट की परियोजना को अब सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। जल्द ही  हिसार से विमान सेवा का  शुभारंभ किया जाएगा।

पहले चरण में 5 शहरों से जुड़ेगा हिसार

श्री विपुल गोयल ने बताया कि हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या, जम्मू, जयपुर, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी। इस एयरपोर्ट का संचालन और रखरखाव AAI द्वारा किया जाएगा।

503 करोड़ की लागत से बन रहा आधुनिक टर्मिनल

नागरिक उड्डयन मंत्री श्री विपुल गोयल ने बताया कि राज्य सरकार 503 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक पैसेंजर टर्मिनल का निर्माण कर रही है। इस टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा के लिए सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही हरियाणा पुलिस को एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और सुगम हवाई यात्रा का अनुभव मिलेगा।

रात में भी उड़ान सेवा की योजना

मंत्री श्री विपुल गोयल ने बताया कि राज्य सरकार ने नाइट लैंडिंग की अनुमति के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधाएं मिल सकें। AAI यहां अपना प्रोजेक्ट ऑफिस भी स्थापित कर रही है, जिससे परिचालन में और तेजी आएगी।

हरियाणा के आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

हिसार एयरपोर्ट की शुरुआत से न केवल राज्य की हवाई कनेक्टिविटी में सुधार होगा, बल्कि औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। व्यापार, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा देने में यह एयरपोर्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट के ऑपरेशनल होने से हिसार एक इंडस्ट्रियल हब बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा का यह नया हवाई अड्डा प्रदेशवासियों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने के लिए तैयार है। यह विकास की नई उड़ान है, जो हरियाणा को प्रगति के नए क्षितिज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X