राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), पंचकूला में हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा और डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी के मार्गदर्शन में हिंदी पखवाड़े के तहत संस्थान के चिकित्सकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ दैनिक कार्यों में हिंदी के प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया।