पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी सरकार फसल खरीद के नाम पर सिर्फ घोटाले करती है। इसी तरह गेहूं-सरसों खरीद के नाम पर एक और घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है। सरकार गेहूं और सरसों की खरीद करने की बजाय किसानों पर एक के बाद एक अजीबो-गरीब शर्तें थोप रही है। कभी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, फिर गेट पास, उसके साथ बायोमेट्रिक, ट्रेक्टर नंबर, वेरिफिकेशन और गारंटर जैसी शर्तें थोपी जा रही हैं। और किसानों के साथ अपराधियों सा व्यवहार किया जा रहा है, कुल मिलाकर सरकार की कोशिश है कि किसानों को इसी में उलझाकर रखा जाए, ताकि उनकी फसल खरीदनी ही ना पड़े। कांग्रेस काल मे भी खरीद होती थी कभी किसान को कोई परेशानी नहीं हुई।