Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पंचकूला की जनता बदलाव के लिए तैयार, प्रेम और समर्थन के लिए सभी शहरवासियों का हृदय से आभार : सुधा भारद्वाज

Updated on Friday, May 08, 2026 18:08 PM IST

पंचकूला। पंचकूला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज ने आज अपने चुनाव प्रचार अभियान का जोरदार समापन किया। प्रचार के अंतिम दिन उन्होंने विभिन्न जनसभाओं और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे चुनाव अभियान के दौरान उन्हें पंचकूला के हर वार्ड, गांव और गली में अपार प्रेम, सहयोग और समर्थन मिला।
अपने संबोधन में सुधा भारद्वाज ने कहा कि प्रचार अभियान के दौरान उन्हें महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों से मिलने का अवसर मिला और हर वर्ग की जुबान पर एक ही बात सुनने को मिली — “अब बदलाव चाहिए।” उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की दमनकारी नीतियों से जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है और लोग अब पंचकूला में कांग्रेस की नगर निगम सरकार बनाना चाहते हैं, ताकि शहर का सर्वांगीण और पारदर्शी विकास सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंचकूला नगर निगम का पैसा घोटालों की भेंट चढ़ रहा है। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार वोटों की चोरी कर सत्ता हासिल करती है और फिर जनता का शोषण करती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में गार्बेज डंपिंग, सीवरेज व्यवस्था और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन सरकार इन समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
सुधा भारद्वाज ने कहा कि जनता से हाउस टैक्स, गार्बेज टैक्स और अन्य शुल्कों के नाम पर भारी भरकम वसूली की जा रही है, जबकि बदले में लोगों को बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार जनता अपने वोट की ताकत से भाजपा को करारा जवाब देगी।
अंत में उन्होंने पंचकूला वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार लोगों ने उन्हें प्रेम, स्नेह, सहयोग और समर्थन दिया है, वह उसके लिए सदैव ऋणी रहेंगी। उन्होंने जनता से कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें सेवा का अवसर मिला तो वह बिना किसी भेदभाव के पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ पंचकूला के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X