Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा व बीके हरिप्रसाद ने ली कार्यकर्ताओं की मीटिंग

Updated on Thursday, May 07, 2026 19:37 PM IST

सोनीपत, 7 मई : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बैठक में कहा कि बीजेपी ने पिछले 12 साल में हरियाणा के लिए एक भी ठोस काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले हरियाणा विकास के हर पैमाने पर देश में नंबर वन था, लेकिन बीजेपी सरकार ने इसे अपराध, बेरोजगारी, महंगाई और प्रदूषण में नंबर वन बना दिया है। केंद्र सरकार के सामाजिक प्रगति सूचकांक (Social Progress Index) में भी हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य घोषित हो चुका है।

चुनाव प्रचार में जुटने का किया आह्वान

तीनों निगमों में बनेंगे कांग्रेस के मेयर, बीजेपी को सबक सिखाएगी जनता- हुड्डा

कांग्रेस एकजुट होकर लड़ रही चुनाव, जीत तय- बीके हरिप्रसाद


हुड्डा ने आगे कहा, “स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी बड़ी-बड़ी बातें कर रही है, लेकिन आज पूरे हरियाणा में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सरकार सफाईकर्मियों की जायज मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं है। जनता इस बार बीजेपी को करारा जवाब देने और कांग्रेस को जिताने के लिए पूरी तरह तैयार है। सिर्फ सोनीपत ही नहीं बल्कि तीनों नगर निगमों में कांग्रेस की बंपर जीत होने जा रही है।


इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी कमल दीवान तथा सभी पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील की और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जी-जान से चुनावी मैदान में उतरें और हर बूथ पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करें।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक में एकजुटता और विजय के संकल्प को दोहराया।


बैठक को संबोधित करते हुए बीके हरिप्रसाद ने कहा कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में धर्म, हिंदू-मुस्लिम, क़त्ल, पाकिस्तान और बुलडोजर जैसे मुद्दों पर वोट बटोरकर सत्ता हासिल की। उन्होंने बताया कि बीजेपी ने वहां करीब 93 लाख वोट काटकर सत्ता में आई है। इसलिए यह बीजेपी की जीत नहीं, बल्कि लोकतंत्र की हार थी। बीके हरिप्रसाद ने स्पष्ट किया कि हरियाणा कांग्रेस तरह एकजुट होकर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस जनता को बता रही है कि कैसे बीजेपी अपने चुनावी वादों को पूरा करने में पूरी तरह नाकाम रही है। कांग्रेस शासन में कई स्मार्ट सिटी बनीं, लेकिन बीजेपी सरकार के 12 साल के शासन में एक भी नई स्मार्ट सिटी नहीं बसाई जा सकी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X