Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सुधा भारद्वाज ने चुनाव प्रचार को दी तेज़ी, जनसभाओं व डोर-टू-डोर संपर्क से मांगा समर्थन

Updated on Saturday, May 02, 2026 19:30 PM IST

पंचकूला| कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी श्रीमती सुधा भारद्वाज ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को गति देते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाएं आयोजित कीं और घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने सेक्टर-11 मार्केट, एमडीसी मार्केट, राजीव कॉलोनी, सेक्टर-12 सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।
जनसभाओं को संबोधित करते हुए सुधा भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में भ्रष्टाचार और तानाशाही के कारण आम जनता परेशान है और लगातार दबाव महसूस कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाउस टैक्स और गार्बेज टैक्स के नाम पर लोगों से अनावश्यक और अत्यधिक वसूली की जा रही है। एक ओर जहां महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, वहीं दूसरी ओर बढ़ते टैक्सों ने जीवन यापन को और भी कठिन बना दिया है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते शहर का समुचित विकास प्रभावित हो रहा है। जनता से वसूला गया धन जनता की सुविधाओं और बुनियादी विकास कार्यों पर खर्च होने के बजाय गलत हाथों में जा रहा है, जिसके कारण लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं और शहर की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
सुधा भारद्वाज ने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस विकास की सोच और जनसेवा की भावना के साथ राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए पंचकूला में वास्तविक बदलाव और समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
मौके पर जगजीत सोही, मुकेश सिरस्वाल, चारू शर्मा, इंदु शर्मा एवं कई कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे।

Readers' Comments
Narinder Mohan Sharma 6/2/2024 2:25:06 PM

1984 की जून में कांग्रेस की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हरमंदिर साहिब पर जो हमला किया था कुछ सिख लोग इसको भूल रहे हैं कांग्रेस द्वारा सिखों को ऐसे जख्म दिए गए थे जिनके जख्म कभी नहीं भर सकते ऑपरेशन ब्लू स्टार के बिन दिल्ली दंगों में जिस प्रकार सिखों को जिंदा जला दिया गया पता नहीं सीख उसको कैसे भूल कर कांग्रेस को वोट कर देते हैं जैसे कुछ हुआ ही ना हो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X