Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने पार्टी का पटका पहनाकर पूर्व पार्षद ओमवती पूनिया स्वागत किया

Updated on Friday, May 08, 2026 18:45 PM IST

चंडीगढ़,  8 मई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की उपस्थिति में पंचकूला के वार्ड-12 से निर्दलीय चुनाव लड़ रही पूर्व पार्षद ओमवती पूनिया ने भाजपा प्रत्याशी राकेश जगोता के समर्थन की घोषणा की। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली स्वयं ओमवती पूनिया के निवास पर पहुंचे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने ओमवती पूनिया को भाजपा का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में पंचकूला में निर्दलीय चुनाव लड़ रही ओमवती पूनिया ने भाजपा प्रत्याशी का किया समर्थन

नगर निगम चुनाव में पंचकूला की जनता भाजपा के विकास कार्यों पर मुहर लगाएगी: मुख्यमंत्री नायब सैनी


ओमवती पूनिया ने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का घर पहुंचने पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया। ओमवती पूनिया ने वार्ड-12 से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी राकेश जगोता को पूर्ण समर्थन का वादा किया। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए कार्य करेंगी।
इस दौरान ओमवती पूनिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को राखी के रूप में विश्वास का धागा बांधा। राखी बांधते हुए उन्होंने कहा कि यह विश्वास का धागा है और वह कभी भी पार्टी छोड़कर नहीं जाएंगी। मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा परिवार निरंतर मजबूत हो रहा है और पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में पंचकूला की जनता भाजपा के विकास कार्यों पर मुहर लगाएगी और ट्रिपल इंजन सरकार बनाने का काम करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पंचकूला में पूरा माहौल भाजपा के पक्ष में हैं। हर वार्ड में कमल का फूल खिलाने के लिए लोगों में उत्साह है। उन्होंने कहा कि जनता पंचकूला के विकास के लिए मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल और सभी वार्डों में कमल खिलाकर विकास कार्यों को और तेज गति देने का काम करेगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सहप्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग, सुखबीर पूनिया सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X