Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र

Updated on Thursday, May 07, 2026 19:22 PM IST

सोनीपत। नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सोनीपत में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत कर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। सम्मेलन में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद राज बब्बर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व का जोरदार स्वागत किया और आगामी निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत का संकल्प लिया।

सोनीपत में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 


हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा की जनता को केवल झूठे वादे और भ्रष्टाचार दिए हैं। नगर निगमों में विकास कार्यों के नाम पर बड़े-बड़े घोटाले हुए, लेकिन जनता को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पाईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर लड़ाई लड़ रही है और निकाय चुनावों में जनता भाजपा को करारा जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक मजबूती से काम करने और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और घोटालों का बोलबाला है। नगर निगमों में सफाई, पेयजल, सड़क और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं तक बदहाल हैं, जबकि भाजपा सरकार केवल प्रचार करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र और जनादेश का अपमान किया है तथा निकाय चुनावों में भी जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों और विकास की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है और आने वाला समय कांग्रेस का है। उन्होंने जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। नगर निगमों में भ्रष्टाचार चरम पर है और जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में विकास कार्यों की गति तेज थी, जबकि भाजपा शासन में केवल घोटालों और झूठी घोषणाओं की राजनीति हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम किया है और अब जनता बदलाव चाहती है। हुड्डा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत जनता की जीत होगी।


वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज बब्बर ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने जनता की उम्मीदों को तोड़ने का काम किया है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आम आदमी परेशान है। नगर निगमों में विकास कार्य ठप पड़े हैं और जनता सुविधाओं के लिए भटक रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम आदमी की आवाज रही है और कांग्रेस ही जनता को पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन दे सकती है। राज बब्बर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यह चुनाव केवल निकाय चुनाव नहीं बल्कि जनता के अधिकारों और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।
सम्मेलन के अंत में सभी नेताओं ने एक स्वर में कार्यकर्ताओं और जनता से कांग्रेस पार्टी के समर्थन में मतदान करने की अपील की तथा कहा कि निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत से विकास, पारदर्शिता और जनसेवा का नया अध्याय शुरू होगा। इस अवसर पर सोनीपत से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी; बी बी  बत्रा, आफताब अहमद, शीशपाल केहरवाला , चंद्र प्रकाश, इंदू राज नरवाल, समस्त विधायक; सुरेंद्र पवार, जयवीर वाल्मीकि, जगबीर सिंह मलिक ,पदम सिंह दहिया, सुखबीर फरमाना, सभी पूर्व विधायक; मेयर प्रत्याशी कमल दीवान, संजीव दहिया, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी सोनीपत एवं सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X