Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कांग्रेस के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब: रणदीप सुरजेवाला ने सुधा भारद्वाज के समर्थन में कीं जोरदार चुनावी जनसभाएं।

Updated on Thursday, May 07, 2026 20:20 PM IST

पंचकूला:- पंचकूला नगर निगम चुनाव अब पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी जनता के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में कांग्रेस की मेयर पद प्रत्याशी श्रीमती सुधा भारद्वाज के समर्थन में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पंचकूला के विभिन्न इलाकों में जोरदार चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।

जनसभाओं में कांग्रेस के समर्थन में भारी जनसैलाब उमड़ता दिखाई दिया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने कांग्रेस के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करते हुए बदलाव का संकल्प लिया। इस दौरान रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाकर सत्ता हासिल करने की राजनीति करती है।
अपने संबोधन में सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। विकास, रोजगार, सफाई व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं और जनकल्याण के मुद्दों पर सरकार की नाकामी अब जनता के सामने स्पष्ट हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का असली मॉडल “वोट चोरी करो और जनादेश पर कब्जा करो” बन चुका है।
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए जागरूक और सतर्क रहना जरूरी है। उन्होंने कहा, “भाजपा की नीयत और मंशा साफ नहीं है। इनका उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना है, जबकि कांग्रेस जनता की सेवा और शहर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।”
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज ईमानदार, जनहितैषी और संघर्षशील नेतृत्व का प्रतीक हैं तथा उनके नेतृत्व में पंचकूला को बेहतर विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनसुविधाओं से युक्त नगर बनाया जाएगा।
उन्होंने पंचकूला की जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने तथा मेयर पद पर सुधा भारद्वाज को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X