Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पंचकूला चुनाव पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला

Updated on Friday, May 08, 2026 18:05 PM IST

पंचकूला। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव भारद्वाज ने आज कांग्रेस मेयर प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी स्तर तक जाने को तैयार है और पंचकूला नगर निगम चुनाव में भी सुनियोजित तरीके से वोट चोरी जैसे हथकंडे अपनाने की कोशिश की जा रही है।

 

  • पंचकूला चुनाव में वोट चोरी की साजिश: कांग्रेस
  • भाजपा लोकतंत्र से कर रही खिलवाड़: संजीव भारद्वाज

 


संजीव भारद्वाज ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर जनादेश को प्रभावित करने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि पंचकूला की जनता भाजपा की मंशा को भलीभांति समझ चुकी है और आने वाले चुनाव में जनता लोकतंत्र विरोधी ताकतों को करारा जवाब देगी।
उन्होंने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल को याद करते हुए कहा कि वे केवल एक राजनेता नहीं बल्कि हरियाणा की राजनीति के “युगपुरुष” थे। पंचकूला जैसे आधुनिक और व्यवस्थित शहर की परिकल्पना कर उसे धरातल पर उतारने का श्रेय चौधरी भजनलाल को जाता है। उन्होंने उग्रवाद के कठिन दौर में पीड़ितों और विस्थापित परिवारों को आश्रय और आवास उपलब्ध करवाकर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया था।
संजीव भारद्वाज ने भाजपा नेत्री हरिका शर्मा द्वारा चौधरी भजनलाल के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इतने महान व्यक्तित्व के प्रति इस प्रकार की भाषा का प्रयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की यह मानसिकता उनके संस्कार और राजनीतिक स्तर को दर्शाती है।
उन्होंने भाजपा सरकार के दस वर्षों के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंचकूला को विश्वस्तरीय शहर बनाने के बड़े-बड़े दावे केवल कागजों तक सीमित रह गए। पिछले चुनावों में जारी किए गए घोषणा पत्रों पर आज तक अमल नहीं हुआ, जिसके कारण भाजपा को फिर से नए वादों का सहारा लेना पड़ रहा है।

 

  • लोकतंत्र विरोधी राजनीति कर रही भाजपा
  • भाजपा के वादे सिर्फ कागजों तक सीमित

 


संजीव भारद्वाज ने कहा कि आज भी पंचकूला के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, बरसात के समय जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर जलभराव हो जाता है और यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता को सुविधाएं देने में विफल रही है, लेकिन एनहैंसमेंट फीस, हाउस टैक्स और गार्बेज टैक्स जैसे बोझ डालकर लगातार जनता की जेब काटने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि अब फैसला पंचकूला की जनता के हाथ में है कि वह विकास, पारदर्शिता और जनहित की विचारधारा का समर्थन करेगी या फिर दमनकारी और विनाशकारी राजनीति को बढ़ावा देने वाली भाजपा का।
इस पत्रकार वार्ता में पूर्व मेयर रविंद्र रावल, जिला अध्यक्ष संजय चौहान, पूर्व विधायक एवं मंत्री लहरी सिंह, वरिष्ठ नेता विजय बंसल, एडवोकेट रणबीर राणा, नरेश मान, राजेंद्र सिंह खेड़ावाली, शशि शर्मा और सलीम दबकौरी सहित अनेक कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X