Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सीपीए जोन-2 सम्मेलन की मेजबानी करेगा हरियाणा

Updated on Thursday, May 07, 2026 19:19 PM IST

चंडीगढ़, 7 मई राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के जोन-2 सम्मेलन की मेजबानी हरियाणा करेगा। यह सम्मेलन लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में 8 से 10 जून के बीच चंडीगढ़ में होगा। इसके लिए हरियाणा विधान सभा सचिवालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस सिलसिले में विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना का प्रारम्भिक खाका तैयार किया।

गौरतलब है कि गत वर्ष 12 सितंबर को बेंगलुरु में आयोजित सीपीए के 11वें भारतीय क्षेत्रीय सम्मेलन के दौरान लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को सीपीए जोन-2 का चेयरपर्सन नियुक्त किया था। कल्याण के सीपीए जोन-2 के अध्यक्ष होते हुए यह पहला सम्मेलन हरियाणा में आयोजित किया जा रहा है।

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला सीपीए भारतीय क्षेत्र के अध्यक्ष हैं। सीपीए के भारतीय क्षेत्र में भारतीय संसद तथा 31 विधान मंडल शामिल हैं। वहीं, सीपीए के भारतीय क्षेत्र के 9 जोन हैं। इनमें से जोन-2, जिसके चेयरपर्सन हरियाणा विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण हैं, उसमें हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के विधान मंडल शामिल हैं। इस सम्मेलन में इन पांचों राज्यों के विधानमंडलों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भाग लेंगे।

बता दें कि सीपीए राष्ट्रमंडल देशों के विधान मंडलों का संगठन है। इसकी स्थापना 1911 में हुई थी तथा इसका मुख्यालय लंदन में है। इसमें 180 से अधिक राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानमंडल (शाखाएं) शामिल हैं। इसका उद्देश्य संसदीय लोकतंत्र के ज्ञान और समझ को बढ़ाना, संसद सदस्यों के बीच सहयोग बढ़ाना और संसदीय प्रथाओं को साझा करना है। भारत में लोक सभा सचिवालय सीपीए की गतिविधियों का समन्वय करता है। हरियाणा विधान सभा द्वारा तैयार की गई योजना के प्रारंभिक प्रारूप को लोक सभा सचिवालय की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

हरियाणा की मेजबानी में होने जा रहे इस सम्मेलन में पूर्व में आयोजित सम्मेलनों में पारित प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की संभावना है। सीपीए जोन-2 सम्मेलन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश आदि को आमंत्रित किया जा रहा है। इनके अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के विधानमंडलों के अध्यक्ष भी इस सम्मेलन में विशेष आमंत्रित होंगे।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X