Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विकास की रफ्तार बनाए रखने के लिए ट्रिपल इंजन सरकार जरूरी: मोहन लाल बड़ौली

Updated on Friday, May 08, 2026 18:35 PM IST

चंडीगढ़, 8 मई। नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पंचकूला में डोर टू डोर संपर्क किया और लोगों से भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विकास की रफ्तार बनाए रखने के लिए ट्रिपल इंजन सरकार जरूरी है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी सुरेंद्र नागर भी उनके साथ मौजूद रहे। जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ौली और नागर का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया।


पंचकूला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और प्रदेश सहप्रभारी सुरेंद्र नागर ने डोर-टू-डोर मांगे वोट

बड़ौली ने वार्डों में जाकर लोगों से संवाद किया और मोदी तथा नायब सैनी सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रही है और हर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास और पारदर्शिता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंचकूला में भी विकास कार्यों को और तेज गति देने के लिए ट्रिपल इंजन सरकार बनाना आवश्यक है, ताकि केंद्र, प्रदेश और नगर निकाय में भाजपा की सरकार मिलकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा दे सके।

 

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि 10 मई को चुनाव है, समय कम बचा है इसलिए सभी कार्यकर्ता घर-घर जाएं और लोगों से मिलकर उन्हें भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोगों को बताएं कि पंचकूला का विकास ट्रिपल इंजन की सरकार में ही संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर जाएं तथा लोगों को नायब सैनी सरकार की योजनाएं बताकर कमल के फूल के बटन पर मतदान करने की अपील करें।
प्रदेश सहप्रभारी सुरेंद्र नागर ने कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यों पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को भारी समर्थन मिल रहा है और जनता विकास, पारदर्शिता तथा सुशासन के नाम पर भाजपा के साथ है। इस अवसर पर संगठमंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, जिला प्रभारी रवि बतान, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X