Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

जनता हर वार्ड में कमल खिलाकर विकास और सुशासन को मजबूत बनाने का मन बना चुकी

Updated on Saturday, May 09, 2026 19:25 PM IST

चंडीगढ़, 9 मई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि जनता हर वार्ड में कमल खिलाकर विकास और सुशासन को मजबूत बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास और सुशासन की निरंतरता बनाए रखने के लिए भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है, जिससे प्रदेश में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा जनता को योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त होगा।
नगर निगम चुनाव के दौरान सोनीपत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से संवाद किया और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में 10 मई को मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है, जिसने हमेशा विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को प्राथमिकता दी है। भाजपा सरकार में ही प्रदेश और शहरों का समग्र विकास संभव है।


प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने सोनीपत नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में किया जनसंपर्क:  मोहन लाल बड़ौली


मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार लगातार जनहित में कार्य कर रही है। नायब सैनी सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। चाहे गरीब कल्याण की योजनाएं हों, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर हों, महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयास हों या फिर आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के कार्य हर क्षेत्र में सरकार ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है।


उन्होंने कहा कि 10 मई को प्रदेश के सोनीपत, रेवाड़ी, अंबाला, पंचकूला, सांपला, उकलाना सहित जिन-जिन क्षेत्रों में चुनाव हो रहे हैं, वहां की जनता भाजपा को भरपूर समर्थन देने का मन बना चुकी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अपने शहरों के सुनियोजित विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और मजबूत प्रशासन के लिए भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सोनीपत नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी सहित सभी वार्डों के भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि सोनीपत में 23 कमल के फूल खिलाकर सोनीपत के विकास को और गति देने का काम करें। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने हरियाणा को विकास की नई दिशा दी है और अब नगर निकायों में भी भाजपा की जीत से ट्रिपल इंजन सरकार बनाकर विकास को और मजबूती मिलेगी।
जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का जोरदार स्वागत किया और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास जताया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के परिवारजन उपस्थित रहे।
 
 

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X