सेक्टर- 1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज ने आज संस्थान के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा। कॉलेज ने एक ही दिन में दो महत्वपूर्ण संगठनों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिनमें पहला भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के साथ तथा दूसरा ज्ञान सेतु थिंक टैंक के साथ हुआ।