Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

सेक्टर- 1 कॉलेज में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

Updated on Wednesday, October 01, 2025 17:40 PM IST

 
 
पंचकूला, मानवता की सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से पंचकूला स्थित सेक्टर - 1 कॉलेज में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन कॉलेज की एनएसएस इकाई, यूथ रेडक्रॉस तथा एनसीसी विंग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। 
सेक्टर- 1 कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन
 
40 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य
 
इस पुनीत अवसर पर हरियाणा के  उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक एस. नारायणन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों को रक्तदान करते हुए प्रोत्साहित किया। श्री नारायणन ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान जीवनदान है। जब युवा पीढ़ी इस पवित्र कार्य के लिए आगे आती है, तो समाज में सकारात्मकता और मानवीय मूल्यों का संचार होता है। रक्तदान से न केवल दूसरों का जीवन बचता है, बल्कि यह दानदाता के जीवन में भी संतोष और ऊर्जा का संचार करता है। 
 
प्राचार्य डॉ. शैलजा छाबड़ा ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, यह शिविर हमारे विद्यार्थियों के सामाजिक दायित्वबोध और मानवीय मूल्यों का परिचायक है। कॉलेज सदैव ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को समाजसेवा और नैतिक मूल्यों की ओर प्रेरित करता रहेगा। 
यूथ रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. राकेश पाठक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान कॉलेज के विद्यार्थियों के मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं का सशक्त प्रमाण है। 
 
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय ने कहा कि रक्तदान कॉलेज की सामाजिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और एनएसएस स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि वे केवल शैक्षणिक गतिविधियों में ही नहीं बल्कि समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।  शिविर में एनसीसी प्रभारी डॉ. राम मेहर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व से अवगत कराया और उन्हें इस कार्य के लिए निरंतर प्रेरित किया। 
 
जनसंपर्क टीम की संयोजक डॉ. चित्रा तंवर ने जानकारी दी कि यह शिविर रोटरी क्लब के सहयोग से आयोजित किया गया और इस शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में यूथ रेड क्रॉस हरियाणा, चंडीगढ़ के स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर रोहित शर्मा की भी उपस्थिति रही। शिविर में छात्र-छात्राओं समेत संकाय सदस्यों ने भी रक्तदान में भाग लिया। रक्तदाताओं ने इस कार्य को अपने लिए गर्व और संतोष का क्षण बताया। 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X