Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

उत्कृष्ट सामुदायिक सेवाओं के लिए डॉ अनिल कुमार पाण्डेय को कुलपति ने किया सम्मानित

Updated on Saturday, October 04, 2025 18:23 PM IST

 
पंचकूला, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर-1, पंचकूला के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय को राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों में असाधारण योगदान, उत्कृष्ट नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा द्वारा विश्वविद्यालय स्तरीय प्रशस्ति सम्मान प्रदान किया गया।
 
यह सम्मान सत्र 2024–25 के दौरान एनएसएस के अंतर्गत आयोजित सामाजिक, पर्यावरणीय, शैक्षिक एवं जनकल्याणकारी अभियानों के सफल आयोजन तथा विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण की चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में उनके उल्लेखनीय योगदान की मान्यता स्वरूप दिया गया।
 

उत्कृष्ट सामुदायिक सेवाओं के लिए डॉ अनिल कुमार पाण्डेय को कुलपति ने किया सम्मानित

डॉ. पाण्डेय राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से युवाओं को सामुदायिक सेवा, जन जागरूकता और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में कॉलेज की एनएसएस इकाई -1 ने स्वच्छता, रक्तदान, वृक्षारोपण, महिला सशक्तिकरण, साइबर जागरूकता और आपदा प्रबंधन जैसे विविध सामाजिक अभियानों में सक्रिय भागीदारी की है।
 
विशेष उल्लेखनीय है कि डॉ. पाण्डेय  नई दिल्ली में आयोजित 76 वें गणतंत्र दिवस परेड समारोह में एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय, दिल्ली का बतौर  दल-नायक नेतृत्व कर चुके हैं। यह उपलब्धि न केवल कॉलेज, बल्कि संपूर्ण हरियाणा राज्य के लिए भी गौरव का विषय है, क्योंकि किसी कार्यक्रम अधिकारी को यह जिम्मेदारी विरले ही प्राप्त होती है। डॉ. पाण्डेय के नेतृत्व में कॉलेज की एनएसएस इकाई - 1 ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्हें पूर्व में भी राज्य और विश्वविद्यालय स्तरीय विभिन्न आयोजनों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जा चुका है।
 
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. पाण्डेय का यह सम्मान उनके समर्पण, कार्यनिष्ठा और प्रेरक नेतृत्व का परिणाम है। उनका यह गौरवपूर्ण योगदान हमारे कॉलेज ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। डॉ पाण्डेय की इस उपलब्धि पर कॉलेज प्राध्यापकों समेत गैर शैक्षणिक स्टॉफ और एनएसएस स्वयंसेवकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
 
  
 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X