Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

चंडीगढ़: वन्यजीव सप्ताह उत्सव, सुखना वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी का हुआ उद्घाटन

Updated on Friday, October 03, 2025 17:20 PM IST



चंडीगढ़, पूरे देश में हर वर्ष अक्टूबर के प्रथम सप्ताह को वन्यजीव सप्ताह के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य जनसाधारण में वन्यजीव एवं उनके आवास के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष वन्यजीव सप्ताह का विषय है मनुष्य-प्राणी सहअस्तित्व।

चंडीगढ़: वन्यजीव सप्ताह 2025 का उत्सव, सुखना वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी का उद्घाटन

वन एवं वन्यजीव विभाग, चण्डीगढ़ द्वारा 3 से 8 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को जागरूक किया जा सके तथा वन्यजीव, प्रकृति एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके।

इसी क्रम में विभाग द्वारा वार्षिक ट्रेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मन्दीप सिंह ब्रार, आईएएस, मुख्य सचिव, यूटी चंडीगढ़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर सौरभ कुमार, आई.एफ.एस., मुख्य वन संरक्षक, अनुप कुमार सोनी, आई.एफ.एस., वन संरक्षक तथा नवनीत कुमार श्रीवास्तव, आई.एफ.एस., उप वन संरक्षक (मुख्यालय/वन्यजीव), यू.टी. चण्डीगढ़ भी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के साथ सुखना वाइल्डलाइफ़ सैंक्चुरी को नागरिकों के लिए पुनः खोल दिया गया, जो कि मानसून के दौरान 4 महीने तक बंद रहती है। ट्रेकिंग नपाली से प्रारम्भ होकर कांसल लॉग हट तक सम्पन्न हुई, जिसकी लंबाई लगभग 10 किलोमीटर थी और इसमें प्रतिभागियों ने तीन पहाड़ियों को पार किया, जो अधिकतम 1500 फीट ऊँचाई तक पहुँचती हैं। इस ट्रेक में लगभग 209 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें स्कूली छात्र, आमजन तथा वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे।

कार्यक्रम के समापन पर कांसल लॉग हट में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता एवं इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता सम्मिलित थीं। नागरिकों की माँग पर बटरफ्लाई पार्क, सेक्टर-26, चण्डीगढ़ का समय परिवर्तित किया गया है। अब यह सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक (बीच में थोड़े विश्राम के साथ) खुला रहेगा। चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति एवं क्रेस्ट ने भी नागरिकों को “प्लास्टिक का उपयोग न करें” अभियान एवं इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूक किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मन्दीप सिंह ब्रार, आई.ए.एस. ने विभाग के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन आमजन को वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाते हैं। इस अवसर पर सौरभ कुमार, आईएफएस, मुख्य वन संरक्षक, यूटी चंडीगढ़ ने आगामी ट्रेकिंग कार्यक्रमों (5, 25 एवं 26 अक्टूबर 2025 – नपाली से कांसल लॉग हट तक) की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने वन्यजीव सप्ताह के अन्य कार्यक्रमों – विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक भ्रमण, विद्यालयों में व्याख्यानमाला, निबंध एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर बनाने तथा क्विज़ प्रतियोगिता के बारे में भी बताया। प्रतिभागियों की सुरक्षा हेतु वन विभाग के फील्ड स्टाफ तथा चिकित्सीय सुविधाएँ पूरे मार्ग पर उपलब्ध कराई गईं।
 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X