देशभर के विद्यार्थियों के लिए अब एक ऐसा अवसर उपलब्ध है, जहां वे घर बैठे अपनी प्रतिभा और ज्ञान का स्तर जांच सकते हैं। लक्ष्य ज्ञानसेतु ओलंपियाड देश के बच्चों के सर्वांगीण विकास, तार्किक सोच और आत्मविश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस ओलंपियाड का उद्देश्य केवल परीक्षा लेना नहीं, बल्कि बच्चों को उनके भीतर छिपी क्षमता को पहचानने और आगे बढऩे की प्रेरणा देना है।