Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

कार्यस्थल पर कर्मचारियों की खुशी से बढ़ती है उत्पादकता व जुड़ाव

Updated on Saturday, November 08, 2025 18:12 PM IST

चंडीगढ़। किसी भी कामकाजी व्यक्ति का अधिकतर समय अपने कार्यस्थल पर व्यतीत होता है। कार्यस्थल पर किस तरह से खुश रहा जाए इसी उद्देश्य के साथ पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा हैप्पीफाईयू के सहयोग से पीएचडी हाउस में हेप्पीनेस एंड वेलबिंग एट वर्कप्लेस-2025 पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
पीएचडीसीसीआई के हरियाणा राज्य चैप्टर के सह-अध्यक्ष एडवोकेट लोकेश जैन ने इस बात पर ज़ोर दिया कि कर्मचारी की खुशी और भावनात्मक कल्याण उत्पादकता, जुड़ाव और कर्मचारियों को बनाए रखने के प्रमुख निर्धारक हैं।

पीएचडीसीसीआई ने किया हेप्पीनेस एंड वेलबिंग एट वर्कप्लेस पर सेमिनार का आयोजन


पीएचडीसीसीआई की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक सुश्री भारती सूद ने तेज़ी से बदलते कार्य वातावरण में भावनात्मक बुद्धिमत्ता और मानसिक स्वास्थ्य की बढ़ती प्रासंगिकता के बारे में बात की। हैप्पीफाईयू के सह-संस्थापक आलोक सक्सेना ने इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए बताया कि कैसे प्रौद्योगिकी-संचालित समाधान संगठनों को कर्मचारी खुशी को प्रभावी ढंग से ट्रैक करने और बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
सिम्प्ली ग्रुप के सीईओ रजनीश सिंह ने नेतृत्व शैली और संचार पारदर्शिता के बारे में अपने विचार साझा किए कि कैसे कर्मचारियों की अपनेपन की भावना और प्रेरणा में योगदान होता है। हैप्पीफाईयू की सह-संस्थापक दिव्या शाह ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठनात्मक विकास के केंद्रीय विषयों के रूप में खुशी और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करने के लिए पीएचडीसीसीआई की सराहना की।


कार्यस्थल पर कर्मचारियों के सामने आने वाली चुनौतियों पर पहली पैनल चर्चा का संचालन आलोक सक्सेना ने किया, जिसमें सुश्री पूर्वा चिबर,निदेशक, पीपल एंड कल्चर ग्रेस्टार सर्विसेज जैसे प्रतिष्ठित वक्ताओं ने भाग लिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा स्वराज डिवीजन के मानव संसाधन,सीएसआर उपाध्यक्ष अरुण राघव ने बताया कि कैसे कार्यस्थल की बदलती अपेक्षाओं के लिए संगठनों को अपनी नीतियों में बदलाव करना जरूरी है। थिंक पीपल फस्र्ट की संस्थापक सुश्री तनुश्री गुप्ता ने इस बात पर ज़ोर दिया कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी पहल केवल दिखावे तक सीमित नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर प्लैनेट साइकोलॉजी, ट्रेनिंग एंड कंसल्टेंसी की संस्थापक और सीईओ डॉ. शिल्पा सूरी, राउंडग्लास के द्विज सेठ, चितकारा यूनिवर्सिटी के चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर मानव बंसल ने अपने विचार व्यक्त किए।

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X