चंडीगढ़, जिला बार एसोसिएशन, चंडीगढ़ के लिए आज एक ऐतिहासिक और कल्याणकारी दिन रहा जब माननीय श्री मनीष तिवारी, सांसद द्वारा अधिवक्ताओं और उनके परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक एम्बुलेंस दान की गई। यह एम्बुलेंस बार परिसर में आयोजित एक समारोह के दौरान औपचारिक रूप से बार के सचिव अमीश शर्मा को सौंपी गई। इस अवसर पर बार के अध्यक्ष अशोक चौहान, उपाध्यक्ष संदीप गुर्जर, वरिष्ठ अधिवक्तागण, कार्यकारिणी सदस्य और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में माननीय मनीष तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।
सांसद मनीष तिवारी ने जिला बार एसोसिएशन, चंडीगढ़ को भेंट की एम्बुलेंस
यह महत्वपूर्ण पहल अधिवक्ता पवन शर्मा और बार कार्यकारिणी (2025–2026) के निरंतर प्रयासों का परिणाम है, जो बार सदस्यों के लिए आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई है। इस एम्बुलेंस सेवा से अब जरूरतमंद अधिवक्ताओं और उनके परिवारों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकेगी। बार अध्यक्ष अशोक चौहान, उपाध्यक्ष संदीप गुर्जर एवं सचिव अमीश शर्मा ने समस्त बार सदस्यों की ओर से माननीय मनीष तिवारी का आभार व्यक्त किया और उनके सहयोग की सराहना की। साथ ही अधिवक्ता पवन शर्मा के योगदान को भी विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।