Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

पीएचडीसीसीआई ने उत्कृष्ट विनिर्माण पद्धतियों के माध्यम से औषधि गुणवत्ता आश्वासन में वृद्धि विषय पर किया राष्ट्रीय सम्मेलन

Updated on Wednesday, October 22, 2025 18:12 PM IST

चंडीगढ़। भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग के सहयोग से पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की स्वास्थ्य समिति और चंडीगढ़ चेप्टर ने सिटी ब्यूटीफुल में गुड मैन्यूफैक्चरिंग प्रैक्टिस के माध्यम से औषधि गुणवत्ता आश्वासन में वृद्धि विषय पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन और संशोधित औषधि प्रौद्योगिकी उन्नयन सहायता योजना (आरपीटीयूएएस) पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया।

सरकारी योजनाओं को अपनाकर वैश्विक गुणवत्ता मानकों को लागू करें फार्मा कंपनियां: धर्मेंद्र यादव


स्वागत भाषण में पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय औषधि, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति के संयोजक, सुप्रीत सिंह ने उद्योग और रैगुलेटरी निकायों के बीच अनुपालन और सहयोग की संस्कृति को बढ़ावा देने के महत्व पर बल दिया। पंजाब के सहायक औषधि आयुक्त,अमित दुग्गल ने नियामक निगरानी बढ़ाने और निर्माताओं को वैश्विक जीएमपी प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु राज्य द्वारा की जा रही वर्तमान पहलों के बारे में बताया।
हरियाणा के राज्य औषधि नियंत्रक ललित गोयल ने एमएसएमई फार्मा इकाइयों के लिए राज्य के बेहतर माहौल पर चर्चा की और प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से क्षमता वृद्धि हेतु सहयोग को प्रोत्साहित किया। भारत सरकार के औषधि विभाग के अवर सचिव धर्मेंद्र कुमार यादव ने पीएलआई और आरपीटीयूएएस योजनाओं सहित राष्ट्रीय नीतिगत पहलों का अवलोकन प्रस्तुत किया और भारतीय फार्मा निर्माताओं को वैश्विक गुणवत्ता मानकों के अनुरूप लाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।


आईपीए पंजाब के अध्यक्ष डॉ.भूपिंदर सिंह भूप ने अपने संबोधन में जीएमपी मानकों को मजबूत करने में शिक्षा जगत और उद्योग जगत के बीच साझेदारी के बारे में जानकारी दी। सिडबी के प्रबंधक यशवंत शिंदे ने आरपीटीयूएएस योजना पर एक गहन प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने योजना के वित्तीय सहायता ढांचे, पात्रता मानदंडों सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के तरीकों के बारे में बताया। पीएचडीसीसीआई की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक सुश्री भारती सूद ने धन्यवाद ज्ञापन दिया, जिसमें उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया। प्रभावी जीएमपी कार्यान्वयन के लिए आधार और रणनीतियां नामक तकनीकी सत्र की अध्यक्षता नाईपर मोहाली के पूर्व डीन और विभागाध्यक्ष डॉ. सरनजीत सिंह ने की। इस अवसर पर आयोजित पैनल चर्चा में सुनील वर्मा, निदेशक, हारोम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जगदीप सिंह, अध्यक्ष, पंजाब ड्रग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन, नीरज गिरी, एमडी, वोइज़मेड ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़, डॉ. प्रदीप मट्टू, एमडी, कॉस्मो ट्रेंड्स,सुश्री वैशाली अग्रवाल, निदेशक, स्कॉट-एडिल समेत कई गणमान्यों ने भाग लिया।

 
 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X