Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

पीएचडीसीसीआई ने एमएसएमई को बढ़ाने देने के लिए रैंप श्रृखंला के तहत किया पांचवें जागरूकता सत्र का आयोजन

Updated on Thursday, October 16, 2025 16:58 PM IST

 

चंडीगढ़। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के चंडीगढ़ चैप्टर ने चंडीगढ़ प्रशासन के उद्योग विभाग के सहयोग से एमएसएमई प्रदर्शन को बढ़ाने और गति देने (आरएएमपी) कार्यक्रम श्रृंखला पर आज पांचवां जागरूकता सत्र आयोजित किया। सत्र का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के बीच प्रतिस्पर्धात्मकता और स्थिरता बढ़ाने के लिए उपलब्ध विभिन्न योजनाओं, वित्तीय साधनों और तकनीकी हस्तक्षेपों के बारे में जागरूकता पैदा करना था। पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय एमएसएमई समिति के संयोजक एडवोकेट लोकेश जैन ने सरकारी योजनाओं का प्रभावी ढंग से लाभ उठाने के लिए एमएसएमई के लिए जागरूकता और सहायता के महत्व पर ज़ोर दिया। पीएचडीसीसीआई की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक सुश्री भारती सूद ने गणमान्यों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्व बैंक और भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय द्वारा समर्थित रैंप कार्यक्रम, प्रौद्योगिकी, वित्त और बाजार संबंधों तक पहुंच में सुधार करके एमएसएमई को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है।

पीएचडीसीसीआई ने एमएसएमई को बढ़ाने देने के लिए रैंप श्रृखंला के तहत किया पांचवें जागरूकता सत्र का आयोजन


सत्र के दौरान लुधियाना के एमएसएमई-डीएफओ के अतिरिक्त निदेशक मोहित ने उद्योग के लिए एमएसएमई मंत्रालय द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। एनसीजी कॉर्पोरेट इंजीनियर्स के निदेशक निभाय गाग्र्य ने एमएसएमई के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकी अपनाने पर अपनी बात रखी। चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के प्रमोद कुमार मिश्रा ने नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण और इसके दीर्घकालिक लाभों पर प्रतिभागियों को संबोधित किया और पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा समिति के सह-संयोजक शिव शंकर कुमार ने एमएसएमई वित्तपोषण और एमएसएमई के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय साधनों पर बात की। सत्र के समापन पर प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जहां प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों के साथ बातचीत की और योजना कार्यान्वयन, वित्तीय चुनौतियों और प्रौद्योगिकी एकीकरण पर अपने प्रश्नों का समाधान किया। 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X