पंचकूला। निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत क्लस्टर स्तरीय निपुण रामलीला का आयोजन राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल सेक्टर 19 में किया गया जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक नें मुख्य अतिथि व जिला ऍफ़ एल एन समन्वयक असिन्द्र कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में क्लस्टर के विद्यालयों राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय सेक्टर 4, बुढनपुर, सेक्टर 19, सेक्टर 15 व राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरिपुर सेक्टर-4 के बाल-कलाकारों नें भरत मिलाप,सीता स्वंयवर,सीता हरण जैसे दृश्यों का मंचन कर सबका मन मोह लिया |जिसमें सेक्टर 19 के विद्यालय नें प्रथम, सेक्टर 4 नें द्वितीय व हरिपुर सेक्टर 4 के विद्यालय नें तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बेहतर आयोजन के लिए क्लस्टर मुखिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 19 निर्मल ढुल,विद्यालय मुखिया प्रवीण व ए बी आर सी सिम्मी शर्मा की खूब प्रशंसा की।
निपुण बाल-रामलीला में नन्हें मुन्नों ने दिखाए जौहर
भरत मिलाप,सीता स्वंयवर,सीता हरण जैसे दृश्यों का मंचन कर मोहा सबका मन
शिक्षा विभाग की अनूठी पहल
जिला ऍफ एल एन समन्वयक असिन्द्र कुमार नें बताया कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार जिले के विभिन्न राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में निपुण रामलीला का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य प्राथमिक कक्षाओं विद्यार्थियों में संवाद कौशल व मौखिक भाषा विकास करने के साथ-साथ उन्हें संस्कारों से परिचित करवाना है। प्रवक्ता दीपा व ए बी आर सी सिम्मी नें निर्णायक मंडल के रूप में कार्य किया | कार्यक्रम को सफल बनाने अध्यापिका रेखा शर्मा,सोनिया,ज्योति,अनीता,दीप्ती व अध्यापक गुलाब नें विशेष भूमिका निभाई | इस अवसर पर क्लस्टर के विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित थे।