Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

यूएई के साथ कारोबार को बढ़ावा देगा पीएचडीसीसीआई

Updated on Thursday, October 02, 2025 17:10 PM IST

 

चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय व्यापार को भारतीय उद्यमियों के लिए सुगम बनाने के उद्देश्य से पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की तरफ से ‘यूएई में व्यावसायिक अवसरों की खोज-इंडिया मार्ट दुबई-भारत का विश्व प्रवेश द्वार’ पर एक विशेष सैशन और बी-2-बी बैठक का आयोजन किया गया। पीएचडीसीसीआई के अंतरराष्ट्रीय मामलों के निदेशक नीरज ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को सुगम बनाने में पीएचडीसीसीआई की भूमिका पर ज़ोर दिया और भारतीय व्यवसायों के लिए यूएई जैसे उभरते वैश्विक बाज़ारों की खोज के महत्व पर प्रकाश डाला।

यूएई के साथ कारोबार को बढ़ावा देगा पीएचडीसीसीआई
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को सुगम बनाने के लिए सत्र का आयोजन


पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ के सह-अध्यक्ष सुव्रत खन्ना ने भारतीय निर्यातकों के लिए भारत मार्ट जैसी पहलों की रणनीतिक प्रासंगिकता पर ज़ोर दिया और उद्योग जगत के सदस्यों को अपनी वैश्विक पहुंच का विस्तार करने के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंचों के साथ सक्रिय रूप से जुडऩे के लिए प्रोत्साहित किया। डीपी वल्र्ड के जेएएफजेडए के बिजनेस डेवलपमेंट, ट्रेड डेवलपमेंट एवं लॉजिस्टिक्स निदेशक अमितेश मिश्रा ने दुबई में डीपी वल्र्ड की व्यापक गतिविधियों पर जानकारी दी। मिश्रा ने भारत मार्ट पर अपने विचार साझा किए। डीपी वल्र्ड के जेएएफजेडए के वरिष्ठ प्रबंधक डियोन डिमेलो ने डीपी वल्र्ड के माध्यम से व्यापार सुगमता के व्यावहारिक पहलुओं पर बात की, जिसमें सहायक सेवाएं, सुव्यवस्थित लॉजिस्टिक्स और इनक्यूबेशन कार्यक्रम शामिल हैं।
पीएचडीसीसीआई की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक सुश्री भारती सूद ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए वक्ताओं, प्रतिभागियों और आयोजकों के प्रति उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया और वैश्विक व्यापार संबंधों के विस्तार में भारतीय उद्योग का समर्थन करने के लिए पीएचडीसीसीआई की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
इस सत्र में पीएचडीसीसीआई के पंजाब राज्य चैप्टर के अध्यक्ष करण गिल्होत्रा, सुप्रीत सिंह, संयोजक, क्षेत्रीय साइबर सुरक्षा एवं एआई समिति, पीएचडीसीसीआई और तरुण मल्होत्रा, संयोजक, क्षेत्रीय साइबर सुरक्षा एवं एआई समिति ने इस इंटरैक्टिव सत्र में क्षेत्र के विभिन्न उद्योग सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई, जिससे नेटवर्किंग, ज्ञान साझा करने और यूएई के साथ व्यापार के अवसरों की खोज के लिए एक मूल्यवान मंच उपलब्ध हुआ। 

Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X