Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

प्री-करवा चौथ बैश में महिलाओं का धमाल

Updated on Sunday, October 05, 2025 17:52 PM IST

 

 

चंडीगढ़। महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें एक मज़बूत मंच देने के उद्देश्य से वुमानी (Womanii.com) ने अपने पहले ऑफलाइन इवेंट “प्री-करवा चौथ बैश 2025” का शानदार आयोजन किया। यह आयोजन महिलाओं के लिए किसी उत्सव से कम नहीं रहा। करीब 100 से अधिक महिलाएँ, जिनकी उम्र 25 से लेकर 80 वर्ष तक थी, इस भव्य कार्यक्रम में शामिल हुईं और उन्होंने फैशन शो, तंबोला, डांस और कई मनोरंजक खेलों में हिस्सा लेकर खूब मस्ती की। मंच पर महिलाओं की ऊर्जा और उत्साह देखते ही बन रहा था।

 प्री-करवा चौथ बैश में महिलाओं का धमाल


इस यादगार शाम का जजमेंट संभाला सीडी स्कूल की प्रिंसिपल निशु, सेक्टर-5 बीजेपी की प्रेसिडेंट रीचा, ओम स्वीट्स की ओनर सविता ने । कार्यक्रम में ग्लैमर का तड़का लगाया हीर एक्सप्रेस फिल्म की हीरोइन दिविता जुनेजा  ने मंच पर आकर न सिर्फ महिलाओं के साथ ‘हीर राजन’ गाने पर जमकर डांस किया, बल्कि महिलाओं से मज़ेदार सवाल भी पूछे और उन्हें अपने फिल्मी सफर से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि ऐसे इवेंट्स में आना मेरे लिए बेहद खास है। वुमानी जिस तरह महिलाओं को जोड़कर उन्हें खुशी और आत्मविश्वास दे रही है, यह काबिल-ए-तारीफ़ है। मैं आगे भी वुमानी के हर प्रयास का हिस्सा बनना चाहूँगी।
इवेंट को लेकर वुमानी की फाउंडर्स लवलीन और कंचन बेहद उत्साहित रहीं। उन्होंने कहा कि वुमानी का उद्देश्य सिर्फ एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म बनाना नहीं है, बल्कि महिलाओं के लिए ऐसे मौके तैयार करना है जहाँ वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें, खुलकर मस्ती कर सकें और एक-दूसरे से जुड़कर यादगार लम्हे बना सकें। हम आगे भी ऐसे आयोजन करते रहेंगे, ताकि महिलाएँ मनोरंजन और सशक्तिकरण – दोनों का अनुभव कर सकें। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि करवा चौथ जैसे पारंपरिक त्योहार से पहले इस तरह की मस्ती और जश्न ने हमारे अनुभव को और भी खास बना दिया है।

 
 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X