Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

चंडीगढ़ पुलिस ने पूरन कुमार के परिवार की बढ़ाई सुरक्षा, जांच को बनाई एसआईटी

Updated on Saturday, October 11, 2025 17:08 PM IST

 
 
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार को सुरक्षा मुहैया करवा दी है। वहीं इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। शुक्रवार को दिन भर चंडीगढ़ में अमनीत पी कुमार का सरकारी आवास नेताओं व अधिकारियों का केंद्र बिंदु बना रहा। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा गुरुवार की देररात एफआईआर दर्ज करके अमनीत पी कुमार को उसकी कॉपी दी गई। कुछ देर बाद उन्होंने एफआईआर पर आपत्ति जता दी। शुक्रवार को हरियाणा के मुख्य सचिव, गृह सचिव समेत कई आईएएस व आईपीएस अधिकारी अमनीत पी कुमार को मिले। दोपहर बाद हरियाणा के आईएएस डी.सुरेश के नेतृत्व में दलित प्रतिनिधियों का एक शिष्टमंडल चंडीगढ़ के डीजीपी सागरप्रीत हुड्डा को मिला। डी.सुरेश ने बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ के डीजीपी से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने तथा हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर व रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजरानिया को गिरफ्तार करने की मांग की है।
चंडीगढ़ पुलिस ने पूरन कुमार के परिवार की बढ़ाई सुरक्षा, जांच को बनाई एसआईटी
चौथे दिन भी नहीं हुआ आईपीएस का पोस्टमार्टम
हरियाणा के डीजीपी व रोहतक के एसपी की गिरफ्तारी की मांग

डी.सुरेश की इस मुलाकात के कुछ समय बाद चंडीगढ़ पुलिस ने एक एसआईटी के गठन का ऐलान कर दिया। आईजी पुष्पेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित की गई एसआईटी में चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर, एसपी सिटी केएम प्रियंका, चरनजीत सिंह विर्क डीएसपी ट्रैफिक, एसडीपीओ साउथ गुरजीत कौर तथा सेक्टर-11 के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयवीर सिंह राणा को शामिल किया गया है। एसआईटी का गठन करने के साथ ही चंडीगढ़ पुलिस ने अमनीत पी कुमार की मांग को पूरा करते हुए उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। अमनीत पी कुमार के सेक्टर-24 आवास के बाहर अस्थाई चैक पोस्ट स्थापित कर दी है। इसके अलावा राइडर भी वहां तैनात रहेंगे। दूसरी तरफ हरियाणा पुलिस ने भी उनके आवास के बाहर अपने अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए हैं।
शाम के समय हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने भी अमनीत पी कुमार से मुलाकात की। पूरा दिन चली गहमा- गहमी के बावजूद शुक्रवार को भी वाई पूरन कुमार का न तो पोस्टमार्टम हुआ और न ही अंतिम संस्कार हो सका। इसे लेकर अभी सस्पेंस बनी हुई है। 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X