Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

चंडीगढ़

सांसारिक सुखों में नृत्य करना और ठाकुर के लिए नृत्य करना दोनों अलग अलग सुख देता है: इंद्रेश महाराज

Updated on Thursday, October 02, 2025 17:16 PM IST



चंडीगढ़। श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में  सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में वृन्दावन प्राक्टय उत्सव और श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो 3 अक्टूबर तक चलेगा। प्रसिद वक्ता संदीप चुग कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं। डॉ. अनमोल रतन सिद्धू, वरिष्ठ अधिवक्ता भी कथा सर्वण के लिए पहुंचे I कथा का पांचवा दिन आरती और हरि के भजनों के साथ धूमधाम से शुरु हुआ। इंद्रेश महाराज ने कहा कि हमे अपने व्यस्त समय में से भगवान को भी समय देना चाहिए और उनकी अराधना करनी चाहिए।

सांसारिक सुखों में नृत्य करना और ठाकुर के लिए नृत्य करना दोनों अलग अलग सुख देता है: इंद्रेश महाराज


चंडीगढ़ में वृंदावन प्रकाश उत्सव के पांचवे दिन कथा के प्रारंभ में ही कथावाचक श्री इंद्रेश उपाध्य महाराज  ने पंढरपुर में विराजमान विठ्ठल भगवान के दर्शनों की महिमा का गुणगान किया उन्होंने ने बताया कि, पूरे भारत का एक मात्र ऐसा मंदिर है जहां प्रत्येक दर्शनार्थी को विठ्ठल भगवान के चरण स्पर्श करने का मौका मिलता है, हर दर्शनार्थी गर्भगृह जा कर ठाकुर के चरणों से लिपटकर प्रणाम कर सकता है, उन्हें कहा कि सांसारिक सुखों में नृत्य करना और ठाकुर के लिए नृत्य करना दोनों अलग अलग सुख देता है, सुख की एक घड़ी होती है लेकिन आनंद की कोई घड़ी नहीं होती आनंद एक घड़ी के बाद और आनंदित करता है और ये आनंद ठाकुर के सामने नृत्य से मिलता है, संसार में नाचने से अच्छा है कि ठाकुर  के सामने नाच लें, कथावाचक  बताते है कि या तो श्री कृष्ण किसी के ऊपर अपना रंग छिड़कते नहीं है और अगर किसी पर अपना रंग छिड़क दिया तो अन्य रंग चढ़ता नहीं है, महाराज ने कथा में कुछ सांसारिक गूढ़ संदेश भी दिए उन्होंने कहा कि आचार्यों की वाणी है ठाकुर के प्रति अपनी सेवा को जितना गुप्त रखोगे उतने ही आनंदित अनुभव होंगे उन्होंने कहा कि प्रेम का एक स्वभाव है कि प्रचार करने से घटा है, उन्होंने कहा कि आज कल ट्रेंड है अपनी हर निजी वस्तु का सोशल मीडिया पर खुलासा करना, अपनी निजी जीवन को जितना गुप्त व निजी ही रखेंगे तो अलग अनुभव होगा, पहले व्यक्ति अपने लिए जीता था, आज लोग प्रचार के लिए जीते है, कहा जा रहे है, क्या खा रहे है क्या कर रहे है अपने व्यक्तिगत अनुभव को निजी रखिए तो जीवन जीने का एक अलग ही रस आएगा, ऐसी चीजों का प्रचार करो जिसे किसी का जीवन सुधर रहा हो भक्ति का प्रचार करो जिसे जीवन में सकारात्मक सुधार आता है और मन को सुकून मिलता है, उन्होंने बताया कि यशोदा मैया ने लला के जन्म के 6 दिन तक किसी को लला मुख नहीं दिखाया था ताकि किसी की नजर न लगे, महाराज ने कथा माध्यम से वृंदावन की रज का महत्व भी बताया, उन्होंने कहा कि अगर कोई वृंदावन से अपने घर में रज ला रहे है तो ये ही भाव से लाना चाहिए कि ये लाल जू लाडलीजू की चरण रज है, ओर रज को घर के मंदिर में लाल लाडली के साथ विराजमान करवाना चाहिए आज लोगों को रज के महत्व के बारे में जरूर ज्ञान होना चाहिए क्योंकि की वृंदावन की रज भी ठाकुर  को अति प्रिय है, उसी रज में राधे कृष्णा ने अनेकों लीलाएं की है ।
कथा के आयोजक बालीवुड के प्रसिद्ध गायक बी प्राक है उन्होने कहा कि कार्यक्रम में जाने माने धार्मिक गुरु पहुंच रहे है। उन्होंने चंडीगढ़ के लोगों से अपील की सभी अपने परिवार के साथ समय निकल कर कथा सुन ने जरूर पहुंचे I कल कान्हा का जन्मोत्सव मनाया गया, ओर दधी लीला मटकी फोड़ उत्सव भी धूमधाम से मनाया गया I
मुनीश बजाज, सयोंजक ने बताया की कथा सुनने आये सभी भक्तो के लिए गोरी शंकर सेवा दल, चंडीगढ़ की और से फ्री लंगर लगाया गया है और कुछ भक्तो के सहयोग से चाय और मीठे पानी की छबील भी लगवाई जा रही है I
 
 
  
 
Have something to say? Post your comment
जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

: 12वें संस्करण में पिछले साल के 90 के मुकाबले इस बार 110 स्टॉल

X