जर्मनी आधारित विश्वस्तरीय टेक्नोलॉजी सदन फ्रूडेनबर्ग ग्रुप ने मोरिंडा में दो आधुनिक मैनुफैक्चरिंग यूनिट्स का आधिकारिक उद्घाटन किया, जो कुल 40,700 वर्गमीटर बिल्ट-अप एरिया में बनाई गई हैं। इन आधुनिक प्लांट्स का संचालन फ्रूडेनबर्ग-एनओके इंडिया प्रा. लिमिटेड (एफएनआई) और वाइब्राकॉस्टिक इंडिया द्वारा किया जाएगा। बस्मा और मोहाली में कंपनी के मौजूदा प्लांट्स के साथ-साथ इस नए कदम से कंपनी का संचालन और अधिक मजबूत होगा, जिसका उद्देश्य भारत में फ्रूडेनबर्ग की दीर्घकालिक विकास योजनाओं को समर्थन देना तथा उत्पादन दक्षता बढ़ाना है।