Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

नए आपराधिक कानूनों के तहत पीड़ित किसी भी पुलिस स्टेशन में जाकर एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं : एस.पी. हेडक्वाटर

Updated on Friday, October 25, 2024 18:42 PM IST

मानसा  | भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा शहर के माता सुंदरी यूनिवर्सिटी गर्ल्स कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का शुक्रवार को समापन हो गया। इस ज़िला स्तरीय कार्यक्रम में एस.पी. हेडक्वार्टर जसकीरत सिंह अहीर ने  मुख्य अतिथि के रूप में  शिरकत की।

इस अवसर पर मंच से संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एस.पी.  हेडक्वार्टर जसकीरत सिंह अहीर ने बताया कि इस साल 1 जुलाई से 3 नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। एस.पी.  हेडक्वार्टर ने कहा कि अब कोई भी पीड़ित व्यक्ति किसी भी थाने में जाकर एफआईआर दर्ज करा सकता है, जिसे तकनीकी रूप से ज़ीरो एफआईआर कहते है। जसकीरत सिंह ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों से पुलिस की जांच में अधिक पारदर्शिता आई है। उन्होंने ना सिर्फ इन कानूनों के नए प्रावधानों की जानकारी दी बल्कि व्यवस्था और आम लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी प्रकाश डाला।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोले एस.पी. जसकीरत सिंह अहीर

इस अवसर पर डी.डी. न्यूज़ के संपादक और केंद्रीय संचार ब्यूरो, अमृतसर के प्रमुख गुरमीत सिंह ने बोलते हुए कहा कि देश में तीन नए आपराधिक कानूनों ने आईपीसी 1860, सीआर.पी.सी. 1973 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 का स्थान लिया है। इन कानूनों के ज़रिए आधुनिक तकनीक के व्यापक इस्तेमाल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य को कानून का हिस्सा बनाने से मामलों के जल्द निपटारे की राह आसान हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी कानून या नीति तभी सफल हो सकती है जब लोग इसके बारे में जागरूक हों।

इस मौके पर और भी वक्ताओं ने मंच से संबोधन किया। डॉ. रूपिंदरपाल कौर ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मनरीत सिद्धू ने जल संरक्षण, प्रोफेसर हरजीत सिंह ने स्वच्छ भारत, अमनदीप कौर ने फिट इंडिया के विषय पर अपने विचार रखे, जबकि मंच का संचालन डॉ. बलम ने किया। इस मौके पर सभी अतिथियों को सम्मानित भी किया गया।

चित्र प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आम लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना एक अच्छी पहल है। बहरहाल भारत सरकार की इस चित्र प्रदर्शनी का पाकीज़ा कला मंच द्वारा पेश किए गए नुक्कड़ नाटक सहित छात्राओं की परफोर्मेंस के साथ समापन हो गया।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X