Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

धान खरीद में देरी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान जिम्मेदार: रवनीत सिंह बिट्टू

Updated on Saturday, October 26, 2024 20:46 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब की अनाज मंडियों में धान की खरीद न होने के लिए रेल राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री व पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जिम्मेदार ठहराया। राज्यमंत्री का आरोप है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार जानबूझ कर किसानों को परेशान कर रहे हैं ताकि मोदी सरकार को दोषी ठहराया जा सके।

केंद्र ने दो महीने पहले धान खरीद के लिए भेजे थे 44 हजार करोड़ रुपये फिर खरीद क्यूँ नहीं कर रहे

उन्होंने कहा कि पूरे देश में धान की खरीद हो रही है, लेकिन पंजाब में नहीं। केंद्र सरकार ने दो महीने पहले ही राज्य सरकार को धान खरीद के लिए 44 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि दी थी, जबकि अब तक केवल 5000 करोड़ रुपये की खरीद हुई है। इस कारण प्रदेश के हजारों किसान मंडियों में डेरा डाले हुए हैं और उनके परिवार त्योहार के लिए खरीदारी का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान राज्यमंत्री के साथ सेक्टर -37 स्थित भाजपा कार्यालय में पंजाब मीडिया प्रमुख विनीत जोशी व किसान नेता भी मौजूद रहे।

धान खरीद नहीं होने के लिए भी मुख्यमंत्री मान जिम्मेदार :-

रवनीत बिट्टू ने धान की खरीद में देरी के लिए आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने राघव चड्ढा और अरविंद केजरीवाल की सलाह पर किसानों को हाइब्रिड बीज दिए, जिससे प्रति क्विंटल धान से केवल 62 किलो और उससे भी कम चावल निकल रहा है, जबकि इससे पहले हर साल 67 किलो चावल निकल रहा । ऐसे में इस अंतर को कैसे पूरा किया जाएगा, यह शेलर मालिकों को लिए एक बड़ी समस्या है। इसी वजह से शेलर मालिक धान की खरीद के नहीं कर रहे हैं।

पंजाब के हितों की अनदेखी कर रहे हैं मुख्यमंत्री

बिट्टू का आरोप है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल जो मोदी से नफरत करते हैं की सलाह पर चलते हुए पंजाब के किसानों के हितों की अनदेखी कर रहे हैं। वे धान खरीद में हो रही दिक्कतों को केंद्र सरकार के सामने नहीं रख रहे हैं और न ही राइस शेलर्स को खरीद के लिए मना रहे हैं। अगर कोई समस्या है तो मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री से मिलना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है क्यूंकी केजरिवाल नरेंद्र मोदी व अमित शाह से मिलने के लिए मान को रोकते हैं ।

पंजाब की 10 लोकसभा पर मिली हार का बदला ले रही है आप सरकार

बिट्टू ने  कहा कि किसानों, आढ़तियों, चावल मिल मालिकों, लेबर और ट्रांसपोर्टरों को परेशान करके पंजाब सरकार हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में पंजाब के लोगों से अपनी 10 सीटों पर हार का बदला ले रही है।

पंजाब सरकार तुरंत शुरू करे धान की खरीद

बिट्टू ने पंजाब सरकार से अपील की कि वे तुरंत अपनी सरकारी एजेंसियों से धान की खरीद शुरू करें। उन्होंने कहा कि पंजाब के पास धान को स्टोर करने के लिए पर्याप्त जगह है और धान को लाने-ले जाने का और अधिक कोई खर्च होता है तो वो भी केंद्र सरकार उठाएगी। हम किसानों के लिए हर तरह का सहयोग करने को तैयार हैं लेकिन आप सरकार सिर्फ सियासत के लिए किसानों को परेशान कर रही है।

मान ने माना कि धान भंडारण के लिए 3 लाख मीट्रिक टन से अधिक जगह खाली पड़ी है

बिट्टू ने कहा कि हाल ही में केंद्र के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया था कि पंजाब सरकार के पास धान के भंडारण के लिए 3 लाख मीट्रिक टन से अधिक जगह खाली पड़ी है। उन्होंने सवाल किया, "अगर जगह की कोई कमी नहीं है तो फिर पंजाब की मंडियां धान से क्यों भरी पड़ी हैं।"

जहाँ पिछली बार धान रखा था वो जगह खाली है फिर धान क्यूँ नहीं खरीद रहे

बिट्टू ने कहा कि पिछली बार का धान मिलिंग के बाद अब चावल बन चुका है । धान और चावल रखने की जगह अलग अलग होती है । इसका मतलब जहाँ पिछली बार मंडियों से उठा कर धान रखा था वो जगह अब खाली है तो फिर धान की खरीद क्यूँ नहीं कर रहे ।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X