Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अमृतसर-कोलकाता कॉरिडोर प्रोजेक्ट: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा ज़मीन मुआवजे से संबंधित घोटाले में श्री मुक्तसर साहिब का एडीसी (डी) सुरिंदर ढिल्लों गिरफ़्तार

Updated on Saturday, October 26, 2024 18:19 PM IST

चंडीगढ़ | प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा आज श्री मुक्तसर साहिब के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) सुरिंदर ढिल्लों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को पटियाला ज़िले में अमृतसर-कोलकाता कॉरिडोर प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहित की गई ज़मीन संबंधी जारी मुआवजे में गड़बड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पटियाला के तत्कालीन ज़िला विकास और पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) सुरिंदर ढिल्लों को 26.05.2022 को दर्ज की गई एफआईआर नंबर 12 में नामज़द किया गया था। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420, 409, 465, 467 और 120-बी के साथ-साथ पीसी (संशोधन) एक्ट, 2018 के तहत भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, 1988 की धारा 13(1)(ए) और 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। ये आरोप अमृतसर-कोलकाता कॉरिडोर प्रोजेक्ट के लिए पटियाला ज़िले के शंभू ब्लॉक के गांव आकड़ी, सेहरा, सेहरी, तख्तूमाजरा और पब्बरा में अधिग्रहित की गई 1,103 एकड़ ज़मीन संबंधी जारी किए गए 285 करोड़ रुपये के मुआवजे की राशि में गड़बड़ी करने और अपने कर्तव्य को सही ढंग से निभाने में असफल रहने से संबंधित हैं।

विजिलेंस जांच के दौरान सामने आया कि आवंटित फंड का 30 प्रतिशत बीडीपीओ कार्यालय के सचिव, वेतन खाते में जमा होना था, जो कि सही ढंग से नहीं कराया गया। इसके अलावा नियमों के अनुसार, बाकी बची राशि का केवल 10 प्रतिशत ही इन पांच गांवों के विकास पर खर्च किया जाना था, जबकि उक्त आरोपी ने कागजों में दिखाए गए रिकॉर्ड के अनुसार 65 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए। प्रवक्ता ने बताया कि इनमें से कुछ विकास परियोजनाएं केवल कागजों में ही हैं और जो काम किया गया है, वह भी जरूरी तकनीकी मानकों पर खरा नहीं उतरता।

गौरतलब है कि इससे पहले इस मामले की जांच के दौरान इन गांवों के कुछ सरपंचों और पंचायत सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर समेत उनके पुत्र और सहयोगियों को भी पूछताछ के दौरान केस में नामजद कर गिरफ्तार किया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो पटियाला रेंज की टीम ने आरोपी सुरिंदर ढिल्लों को आज श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार कर लिया है और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

Readers' Comments
Pramod Kumar 7/22/2023 9:43:08 AM

It's a punishable offence, such type elements are in all states in india.but it's very serious, that how it's possible to get false certificate and jobs with out cruption in????

Vikas 7/21/2023 5:45:29 PM

Badiyaa kiyaa

Ajay 7/21/2023 4:11:36 PM

👍

Ajit kumar 7/21/2023 3:44:39 PM

Sahi hai

Jitendra Arora 7/21/2023 3:42:27 PM

God job by Mahesh

Dinesh 7/21/2023 3:40:57 PM

Aise logo ka yahi hona chahiye

Gurpreet Kaur 7/21/2023 3:39:26 PM

Good job..

Dalip Sharma 7/21/2023 3:38:02 PM

Yes, should be punish.

Pawan Kumar 7/21/2023 3:32:39 PM

Should be punish....

Balbeer Singh 7/21/2023 3:31:18 PM

Good Job By Punjab govt.

balwinder singh 7/21/2023 2:05:24 PM

Good job

Jaspal Singh Advocate 7/21/2023 1:29:47 PM

Cancellation

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X