Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

शिरोमणी अकाली दल ने गर्वनर से केजरीवाल द्वारा मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों को दिल्ली में मीटिंग बुलाने से परहेज करने की अपील की

Updated on Saturday, November 02, 2024 18:43 PM IST

चंडीगढ़ | शिरोमणी अकाली दल ने आज पंजाब के गर्वनर गुलाब चंद कटारिया से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को संवैधानिक मानदंडों का उल्लंघन करते हुए सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान की मीटिंगें लेने से रोकने की अपील की है।

यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पहले रिमोट कंट्रोल के जरिए दिल्ली से चलाई जाती थी, लेकिन अब अरविंद कजरीवाल ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री की कमान अपने हाथ में ले ली है और भगवंत मान और वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को दिल्ली बुला रहे हैं। उन्होने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध करते हुए कहा , ऐसी हरकतें मुख्यमंत्री द्वारा गोपनियता की आधिकारिक शपथ का भी उल्लंघन है।

इस बारे में अन्य जानकारी देते हुए सरदार मजीठिया ने बताया कि केजरीवाल ने हाल ही में दिल्ली के कपूरथला हाउस में पंजाब के मुख्यमंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों और आप विधायकों के साथ तीन मीटिंग की थी। उन्होने कहा कि 28 अक्टूबर को केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ डीजीपी जालंधर, अमृतसर और लुधियाना के पुलिस कमिशनरों और तीनों शहरों के आप विधायकों को तलब किया था।

वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि इसी तरह 29 अक्टूबर को केजरीवाल ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में दो मीटिंग की थी। उन्होने कहा कि सुबह की पहली शिफ्ट में केजरीवाल ने मुख्यमंत्री, राज्य के डीजीपी के साथ-साथ कपूरथला के डीसी और एसएसपी, फाजिल्का के डीसी और एसएसपी, बठिंडा के डी.सी और एसएसपी और इन हलकों के आप विधायकों के साथ मीटिंगें की। सरदार मजीठिया ने इस मामले में राज्यपाल से राज्य सरकार के किसी भी अधिकारी को  केजरीवाल द्वारा दिल्ली में बुलाई गई किसी भी मीटिंग में भाग लेने से रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X