मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने धान की खरीद प्रक्रिया से जुड़े सभी भागीदारों के हितों को हमेशा प्राथमिकता दी है। इसका प्रमाण यह है कि वर्तमान खरीद सीजन के दौरान राज्य की मंडियों में गत देर शाम तक कुल 18,31,588 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें से 16,37,517 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है, जो कि 90 प्रतिशत बनती है।