Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

सी.आई.ए. स्टाफ के ए.एस.आई. और सीनियर सिपाही पर नशा तस्कर से 60,000 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप, मामला दर्ज

Updated on Friday, November 08, 2024 18:45 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के मुख्यमंत्री स.भगवंत मान की सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के खिलाफ अभियान के दौरान सी.आई.ए. स्टाफ मलोट, जिला मुक्तसर के ए.एस.आई. बलजिंदर सिंह (नंबर 890/Mks) और सीनियर सिपाही गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (नंबर 183/Mks) के खिलाफ भ्रष्टाचार-रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में सीनियर सिपाही गुरप्रीत सिंह गोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

आज यहां जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ यह मामला शिकायतकर्ता बलवीर सिंह उर्फ बीरा, निवासी गांव सेरावाला, जिला श्री मुक्तसर साहिब द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज करवाई गई शिकायत की जांच के बाद दर्ज किया गया है।

सीनियर सिपाही गिरफ्तार, दूसरे पुलिस कर्मचारी की तलाश जारी

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुंचकर आरोप लगाया कि उसके खिलाफ नशीली गोलियां और हेरोइन की बड़ी बरामदगी का डर दिखाकर झूठा मामला दर्ज न करने के एवज में 2,50,000 रुपये की रिश्वत मांगी गई और बाद में 60,000 रुपये रिश्वत लेने के लिए सहमति व्यक्त की गई। जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत की गई रिकॉर्डिंग में सीनियर सिपाही गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी द्वारा पहले 2,50,000 रुपये मांगने और बाद में 60,000 रुपये की मांग करने और ए.एस.आई. बलजिंदर सिंह द्वारा स्पष्ट रूप से रिश्वत लेने की सहमति व्यक्त करने से इन उक्त दोनों आरोपियों द्वारा मिलीभुगत करके रिश्वत की मांग करना साबित हुआ  है।

इस जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा रेंज में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार-रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीनियर सिपाही गुरप्रीत सिंह सी.आई.ए. स्टाफ मलोट को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। दूसरे आरोपी बलजिंदर सिंह की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X