Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस राज्य से संगठित अपराध गठजोड़ को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध

Updated on Thursday, November 07, 2024 19:10 PM IST

चंडीगढ़ | जलंधर कमिशनरेट पुलिस ने संगठित अपराधों के खिलाफ चल रही जंग के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कौशल-बंबीहा गैंग के दो खतरनाक गैंगस्टरों को जालंधर छावनी के बाहरी क्षेत्र में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करते हुए काबू किया गया, इस दौरान अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गए ।

इस जानकारी को देते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि पुलिस टीमों ने मौके से दो पिस्टल और पांच जीवित कारतूस बरामद किए हैं। उल्लेखनीय है कि उक्त गैंगस्टरों, जिनकी पहचान राजेश्वर कुमार और दीपक वैद उर्फ बाबू के रूप में हुई है, को जलंधर कमिशनरेट पुलिस ने 17 अक्टूबर 2024 को थाना भारगो कैंप में दर्ज एक असला एक्ट के मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीमों ने कौशल-बंबीहा मॉड्यूल के चार सदस्य को गिरफ्तार किया था और उनके पास से चार हथियार बरामद हुए थे। इन दोनों गैंगस्टरों की गिरफ्तारी के साथ इस मामले में अब तक कुल छह गिरफ्तारी हो चुकी हैं।

डीजीपी ने कहा, "पुलिस अधिकारियों ने गैंगस्टरों राजेश्वर कुमार और दीपक वैद का लगभग 1.5 किलोमीटर तक पीछा किया और बड़ी मेहनत के बाद उन्हें गिरफ्तार किया।" डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि दोनों आरोपी कई जघन्य अपराधों में शामिल थे और होशियारपुर, एसबीएस नगर, कपूरथला समेत अन्य जिलों में बड़ी वारदातों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। उन्होंने बताया कि ये आरोपी अन्य गिरोह के सदस्यों को लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करते थे और पंजाब और हरियाणा में विभिन्न गिरोहों को हथियार सप्लाई करते थे।

पुलिस टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद गैंगस्टरों राजेश्वर कुमार और दीपक वैद को किया काबू: डीजीपी गौरव यादव

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे पीछे के संबंधों को स्थापित करने के लिए जांच जारी है।इस संबंध में और जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर (सी.पी.) जालंधर स्वपन शर्मा ने बताया कि कथित गैंगस्टरों राजेश्वर कुमार और दीपक वैद के खुलासे के बाद कार्रवाई करते हुए जालंधर कमिशनरेट की पुलिस टीमों ने दोनों आरोपियों को जालंधर कैंट के बाहरी क्षेत्र में किसी सुनसान और वीरान जगह पर ले जाकर घेर लिया था, जहां उन्होंने हथियार और गोली-बंदूक छिपाए होने का दावा किया था।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों ने पिस्टल (जो मौके से बरामद हुई) का इस्तेमाल करते हुए पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की और मौके से भागने में सफल हो गए, जिस पर पुलिस टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जवाबी फायरिंग की और लगभग 1.5 किलोमीटर तक उनका पीछा करने के बाद उन्हें काबू कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान, एक आरोपी को दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आरोपी पुलिस टीम से हाथापाई के दौरान घायल हो गया।

सी.पी. ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है और इनके खिलाफ असला एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, इरादा हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि मौके से दो और पिस्टल बरामद होने के बाद, उक्त मॉड्यूल से बरामद हथियारों की कुल संख्या अब छह हो गई है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों और बरामदगी की संभावना है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X