Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

नवनिर्वाचित सरपंचों को शपथ दिलाने के लिए पुख्ता तैयारियां

Updated on Thursday, November 07, 2024 15:49 PM IST

चंडीगढ़ |  7 नवंबर राज्य में लोकतंत्र के उत्सव को बड़े स्तर पर मनाने के लिए पुख्ता तैयारियां की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कल शुक्रवार को लुधियाना के गांव धनानसू स्थित साइकिल वैली में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान नवनिर्वाचित सरपंचों को पद की शपथ दिलाएंगे।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को लुधियाना में 10,000 से अधिक सरपंचों को पद की शपथ दिलाएंगे

राज्य सरकार का यह विलक्षण आयोजन जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को और मजबूत करेगा क्योंकि पंचायतों को ‘लोकतंत्र का स्तंभ’ माना जाता है। राज्य स्तरीय समारोह के दौरान हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों में चुने गए 23 जिलों की 13,147 ग्राम पंचायतों में से 19 जिलों के 10,031 सरपंचों को मुख्यमंत्री द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। शेष चार जिलों श्री मुक्तसर साहिब, होशियारपुर, बरनाला और गुरदासपुर के सरपंचों तथा 23 जिलों के 81,808 नव-निर्वाचित पंचों को गिदड़बाहा, चब्बेवाल, बरनाला और डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के बाद शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पंचायत चुनाव करवाने में नए मापदंड स्थापित किए हैं और ये चुनाव राजनीतिक पार्टियों के चुनाव चिह्न के बिना हुए थे, ताकि गांवों को राजनीतिक गुटबंदी से दूर रखा जा सके और आपसी भाईचारा मजबूत हो सके। राज्य सरकार ने जनहित में पार्टी के चुनाव चिह्न पर पंचायत चुनाव लड़ने पर पाबंदी का ऐतिहासिक फैसला लिया था। इसका उद्देश्य गांवों में गुटबंदी से उत्पन्न होने वाले विभाजन को समाप्त करना था ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। इस नेक कदम से सरकार ने पंचायती राज प्रणाली को मजबूत करने में विशेष प्रयास किए हैं जिससे गांवों के विकास को और प्रोत्साहन मिलेगा। पंचायत चुनावों के दौरान एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से गुटबंदी से ऊपर उठकर सर्वसम्मति से पंचायत चुनने की अपील की थी, ताकि गांवों में भाईचारे को मजबूत किया जा सके और व्यापक विकास सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री की इस अपील को व्यापक समर्थन मिला, जिसके परिणामस्वरूप राज्य में 3,037 सरपंच सर्वसम्मति से चुने गए। इनमें से सबसे अधिक फिरोजपुर जिले में 336 सरपंच, गुरदासपुर में 335 सरपंच और तरनतारन में 334 सरपंचों का सर्वसम्मति से चयन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस समारोह की सफलता के लिए उचित इंतजाम किए हैं क्योंकि इस समारोह में राज्य भर से हजारों की संख्या में पंचायती प्रतिनिधि और अन्य लोग भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि समारोह में पहुंच रहे लोगों की सुविधा के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। भगवंत सिंह मान ने बताया कि ट्रैफिक की सुव्यवस्थित व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग और अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं ताकि दूर-दराज से आने वाले लोग आसानी से समारोह स्थल पर पहुंच सकें।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X