Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा डीएपी की जमाखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, फिरोजपुर के मुख्य कृषि अधिकारी निलंबित

Updated on Thursday, November 07, 2024 18:08 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां के निर्देश पर फिरोजपुर के मुख्य कृषि अधिकारी (सीएओ) जगीर सिंह को ड्यूटी में लापरवाही और अनदेखी के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  अनुराग वर्मा द्वारा यह कार्रवाई फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर की शिकायत के आधार पर की गई है। जिक्र योग्य है कि मुख्य कृषि अधिकारी को पंजाब सिविल सेवा (सजा एवं अपील) नियम, 1970 के नियम संख्या 8 के तहत चार्जशीट भी किया गया है। निलंबन के दौरान, यह अधिकारी एसएएस नगर में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निदेशक के कार्यालय में रिपोर्ट करेगा।

फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के ध्यान में यह मामला लाया था कि एसडीएम के नेतृत्व में एक टीम द्वारा फिरोजपुर में मैसर्स सचदेवा ट्रेडर्स के गोदामों की जांच की गई, जिसमें लगभग 161.8 एमटी (3,236 बोरियां) डीएपी खाद अवैध रूप से संग्रहित पाई गई। इस फर्म ने अपने गोदामों में रखे इस डीएपी के भंडारण का ठोस रिकॉर्ड प्रस्तुत करने में असमर्थता जताई।

ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में मुख्य कृषि अधिकारी को कार्रवाई का सामना करना पड़ा

इस मामले में मुख्य कृषि अधिकारी भी फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि पंजाब सरकार ने राज्य में डीएपी खाद की जमाखोरी को रोकने के लिए सभी मुख्य कृषि अधिकारियों को कड़ी हिदायतें जारी की हुई हैं।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  अनुराग वर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसे अवैध मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों की भलाई और उनके अधिकारों की रक्षा करना मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X