Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पी. एस. पी. सी. एल का जे. ई. ड्यूटी निभाने में अनियमितताओं के लिए निलंबित- हरभजन सिंह ई. टी. ओ.

Updated on Friday, October 25, 2024 18:42 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमटिड ( पी. एस. पी. सी. एल.) ने डिस्ट्रीब्यूशन डिवीज़न श्री मुक्तसर साहिब के अधीन डिस्ट्रीब्यूशन सब डिविज़न बरीवाला में काम करते जूनियर इंजनियर (जे. ई) गुरमीत सिंह को फर्ज अदा करने में की गई लापरवाहियों और अनियमितताओं के कारण तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये बिजली मंत्री पंजाब हरभजन सिंह ई. टी. ओ ने बताया कि निलंबित किये जे. ई ने ज़िला श्री मुक्तसर साहिब की बरीवाला सब-डिविज़न के अधीन पड़ते गाँव हरीके कलाँ से आसा बुट्टर रोड पर खेतों में खुले स्थान में घरेलू कुनैकशन और पी. एस. पी. सी. एल के नियमों के उलट 300 यूनिटों की मुफ़्त सुविधा देने के लिए 24 घंटे स्पलाई लाईन पर नया 11 के. वी. ट्रांसफार्मर लगा दिया। प्राथमिक जांच के अनुसार यह घरेलू कुनैकशन रसोई, शौचालय या चारदीवारी के बिना एक कमरे वाली खुली जगह में जारी किया जाना था।

कहा, ग़ैर- कानूनी और भ्रष्ट कार्यवाही में शामिल किसी भी रैंक या ओहदे के कर्मचारी के लिए विभाग में कोई जगह नहीं

इस ग़ैर- कानूनी गतिविधि के अंतर्गत सम्बन्धित जे. ई ने ना सिर्फ़ पी. एस. पी. सी. एल. के नियमों के उलट काम किया है बल्कि निगम को लगभग 1 लाख का वित्तीय नुक्सान भी किया है। ग़ैर- कानूनी तौर पर लगाए गए ट्रांसफार्मर को भी हटाए जाने के आदेश दिए गए हैं और निलंबित किये गए कर्मचारी के खि़लाफ़ बनती अनुशासनी कार्यवाही भी की जा रही है।

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो- टौलरैंस नीति के अंतर्गत भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने की वचनबद्धता दोहराते हुये स्पष्ट तौर पर कहा कि ग़ैर- कानूनी और भ्रष्ट कार्यवाही में शामिल किसी भी रैंक या ओहदे के कर्मचारियों के लिए विभाग में कोई जगह नहीं है। उन्होंने पी. एस. पी. सी. एल. के अधिकारियों और कर्मचारियों को सख़्त ताड़ना की कि वह पूरी इमानदारी के साथ काम करें नहीं तो सख़्त कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X