Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

59 लाख मीट्रिक टन धान की हुई आमद, 54 लाख मीट्रिक टन धान की गई खरीद: लाल चंद कटारूचक्क

Updated on Monday, October 28, 2024 18:38 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार धान की खरीद सीजन 2024-25 को निर्बाध ढंग से मुकम्मल करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। सभी भागीदारों अर्थात् किसानों, आढ़तियों, मिलरों और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए सूबे भर की सभी मंडियों में समयबद्ध ढंग से खरीद, लिफ्टिंग और भुगतान को सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्यविधि लागू की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने खरीद का जायजा लेने के लिए समूह डी.एफ.एस.सीज़, जिला प्रबंधकों और विभाग के सीनियर अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि आज तक सूबे भर की मंडियों में 59,79,723.94 मीट्रिक टन (एम.टी.) धान की आमद हुई है जिसमें से 54,98,389.72 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब अपने खरीद लक्ष्य को पूरा करने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

किसानों के खातों में 7600 करोड़ रुपए से अधिक की राशि की गई ट्रांसफर , लिफ्टिंग प्रक्रिया में भी आई तेजी; एक दिन में लिफ्टिंग का आंकड़ा 4 लाख मीट्रिक टन से पार

उन्होंने आगे बताया कि लिफ्टिंग प्रक्रिया में भी तेजी आई है और अब तक कुल 23,30,117.58 मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग हो चुकी है और 27 अक्टूबर को एक दिन में रिकॉर्ड 4.13 लाख मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग की गई है।

धान की अदायगी के बारे में बात करते हुए श्री कटारूचक्क ने बताया कि किसानों के खातों में 7640.55 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है ताकि किसान अपने घरों में दीपावली का त्योहार शानदार ढंग से मना सकें।

डी.एफ.एस.सीज़ को खरीद और लिफ्टिंग प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि सभी के साझा प्रयासों से मौजूदा खरीद सीजन निर्बाध ढंग से सफलतापूर्वक संपूर्ण किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X