Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी. ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को प्रारंभिक प्रकाशन की मतदाता सूचियाँ सौंपीं

Updated on Tuesday, October 29, 2024 18:25 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी. ने राज्य की सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को प्रारंभिक प्रकाशन की बिना फोटो वाली मतदाता सूची की सीडीज़ सौंपी हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान सिबिन सी. ने बताया कि 29 अक्टूबर 2024 को प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन के समय पंजाब में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 12 लाख 81 हजार 800 है। इनमें पुरुष मतदाता 1 करोड़ 11 लाख 84 हजार 385, महिलाएं 1 करोड़ 96 हजार 664, तीसरे लिंग के 751, एन.आर.आई 1610, दिव्यांग मतदाता 1 लाख 55 हजार 578 और सर्विस मतदाता 1 लाख 1 हजार 793 हैं।

28 नवंबर तक मतदाता सूचियों से संबंधित दावे और आपत्तियाँ किए दर्ज की जा सकेंगी ,अंतिम मतदाता सूची 6 जनवरी 2025 को प्रकाशित की जाएगी: मुख्य चुनाव अधिकारी

उन्होंने आगे बताया कि इस समय पंजाब में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 24 हजार 446 है, जिसमें शहरी मतदान केंद्रों की संख्या 8062 और ग्रामीण मतदान केंद्रों की संख्या 16,384 है। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए रैंप, पीने का पानी, लाइटिंग, बैठने के लिए कुर्सियाँ और शौचालयों की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने आगे बताया कि प्रारंभिक मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियाँ दर्ज करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर 2024 है। इस दौरान मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए 29 अक्टूबर से 28 नवंबर 2024 तक स्वीप गतिविधियाँ भी चलाई जाएँगी। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 9 नवंबर 2024 (शनिवार), 10 नवंबर (रविवार), 23 नवंबर (शनिवार) और 24 नवंबर 2024 (रविवार) को विशेष कैंप लगाए जाएँगे, जबकि प्रारंभिक मतदाता सूची पर दर्ज कराए गए दावे और आपत्तियों का निपटारा करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2024 है। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 6 जनवरी 2025 (सोमवार) को प्रकाशित की जाएगी।

सिबिन सी. ने बताया कि जिन चार क्षेत्रों में इस समय उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है, उन क्षेत्रों में उक्त कार्यक्रम अलग तौर पर भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार  जारी किया जाएगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बैठक के दौरान राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे प्रत्येक मतदान केंद्र पर अपने बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें ताकि अंतिम मतदाता सूची को प्रकाशित करने की प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूरा किया जा सके।

बैठक में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के अलावा ज्वाइंट सीईओ सकतर सिंह बल्ल, डिप्टी सीईओ भारत भूषण बंसल, चुनाव अधिकारी अंजू बाला और सीईओ कार्यालय के अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X