Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस द्वारा 105 किलो हेरोइन बरामद मामले में 6 किलो हेरोइन के साथ एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

Updated on Monday, October 28, 2024 18:55 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब पुलिस ने 105 किलो हेरोइन बरामदगी मामले की आगे की जांच के दौरान तुर्की आधारित नशा तस्कर नवप्रीत सिंह उर्फ नव भुल्लर के एक और साथी को 6 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है, जिससे इस मामले में अब तक हेरोइन की कुल बरामदगी 111 किलो हो गई है।

यह जानकारी देते हुए, पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान कपूरथला के गांव चक्कोकी निवासी लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से हेरोइन की खेप बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उसकी हुंडई औरा कार (एच आर 26एफ़ एफ़ 4067) को भी कब्जे में ले लिया है।

गौरतलब है कि यह कार्रवाई काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर की टीम द्वारा नशा तस्कर नव भुल्लर के दो साथियों को 105 किलो हेरोइन, 31.93 किलो कैफीन एनहाइड्रस और 17 किलो डेक्सट्रोमेथोरफान (डीएमआर) और 6 हथियारों के साथ गिरफ्तार करने के एक दिन बाद सामने आई है।

अब तक कुल बरामदगी 111 किलो हुई

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई और पिछले-आगे के संबंधों की जांच के दौरान सीआई अमृतसर को पता चला कि इस नेटवर्क के एक और सदस्य लवप्रीत सिंह ने राजस्थान से हेरोइन की बड़ी खेप प्राप्त की है, जिसे वह पंजाब में स्थित अपने साथियों को सप्लाई करने की योजना बना रहा है।

यह जानकारी मिलते ही मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए, डीएसपी सीआई अमृतसर बलबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने जालंधर-अमृतसर जीटी रोड के पास के गांव उमरानंगल मोड़ के क्षेत्र में विशेष नाका लगाया और आरोपी लवप्रीत सिंह को 6 किलो हेरोइन और कार सहित काबू कर लिया।

डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी लवप्रीत सिंह ने राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ से हेरोइन की खेप हासिल की थी और इसे नशा तस्कर नवजोत सिंह, जिसे 105 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था, तक पहुंचाने जा रहा था।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी से सप्लाई चेन और नशा तस्करी के नेटवर्क के संबंध में और जानकारी हासिल करने के लिए आगे की पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पिछले-आगे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। इस संबंध में थाना एसएसओसी अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 25 और 29 के तहत एफआईआर नंबर 63, दिनांक 27.10.2024 दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X